खेल समाचार

SRH vs RCB IPL 2026 PREVIEW: क्या आज हैदराबाद जीत के साथ टॉप -2 में जाना चाहेगी या , बेंगलुरु जीत के साथ टेबल टोपर बनी रहेंगी

SRH vs RCB IPL 2026 PREVIEW VIRAT vs CUMMINS

SRH vs RCB IPL 2026 PREVIEW: आईपीएल 2026 के 67वे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुक्रवार को अपने-अपने लीग मैच का आखरी मैच खलने उतरेगी , दोनों की कोशिश होगी की टॉप -2 में बने रहे , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही अंक तालिका में 18 पॉइंट के साथ टॉप पर बनाई हुई है, रन रेट +1.065 है , वही हैदराबाद की टीम 16 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है , इसका रन रेट +0.350 है, वही गुजरात की टीम ने कल चेन्नई को 89 रन से हारा कर 18 पॉइंट और +0.695 के साथ दुसरे स्थान पर है, अगर हैदराबाद को तो टॉप-2 में जगह बनानी है तो इस मैच को बड़े अंतराल से जितना होगा |

आरसीबी ने फिर किया कमाल

कप्तान रजत पाटीदार के अगुवाई में आरसीबी ने एक बार फिर से कमाल की प्रदर्शन की है, विस्फोटक बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी के चलते लगातार दुसरे साल आरसीबी ने कमाल का प्रदर्शन किया है , और इस साल भी ख़िताब जितने के दावेदारी पेस की है , दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर से अपना कमाल दिखया है , 13 मैच में 542 रन बनाये ऑरेंज कैप की लिस्ट में 6वे स्थान पर मौजूद है , वहीं, देवदत्त पडिक्कल का सत्र भी अच्छा रहा है।

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने भी आरसीबी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक सबसे ज्यादा विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए है , कृणाल पांड्या ने भी अपने हरफनमौला प्रदर्शन से प्रभावित किया है ,स्पिनर सुयश शर्मा और ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने भी योगदान दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध प्रबल दावेदार के तौर पर मैदान में उतरेगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार पांच मैच जीते तो ऐसा लग रहा था कि उसने लय वापस हासिल कर ली है लेकिन पिछले चार में से दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद के पास आईपीएल 2026 की खतरनाक बैटिंग लाइन-अप है

हैदराबाद के पास इस टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजी लाइन-अप में से एक है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। हालाकि बल्लेबाजी ने निरंतरता की कमी ने अहम मौको पर उन्हें नुकसान पहुचाया है , हैदराबाद की पिछले दो हार का कारण बैटिंग ही रही है , नॉक-आउट चरण में जाने से पहले वह इन कमियों को दूर करना चाहेगी |

हैदराबाद की सकारात्मम पहलू यह है, अपने कप्तान पैट कमिंस की अगुआई में युआ गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे है , श्रीलंकाई तेज गेंदबाज इशान मलिंगा इस सत्र के चमकदार खिलाड़ियों में से एक रहे है , इन्होने दवाव में आकर लगातार विकेट निकाल रहे है , ये 13 मैच ने 17 विकेट के साथ 8 स्थान पर है |

इस प्रकार हैं टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, आर एस अंबरीश, हर्ष दुबे, क्रेंस फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कमिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल हिंगे, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, कृणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

IPL में दोनों टीमें 27वीं बार भिड़ेंगी

IPL में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। SRH ने 13 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां की सतह सपाट रहती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। पावरप्ले के दौरान बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और तेज आउटफील्ड के कारण चौके-छक्के आसानी से निकलते हैं।

हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलने लगती है। बीच के ओवरों में स्पिनर रन रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद कम रहती है।

इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। आईपीएल में यहां कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 200+ का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *