डरबन, 1 मार्च 2026: Sa vs Pak Women 3rd ODI 2026 Hindi : दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला डरबन के ऐतिहासिक किंग्समीड मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने खेल के हर विभाग में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ते हुए 119 रनों की एक विशाल और यादगार जीत दर्ज की।
हालाँकि, सीरीज के शुरुआती दो मैचों में मिली जीत की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया, लेकिन अंतिम मैच में पाकिस्तान के दबदबे ने दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली मचा दी। Sa vs Pak women 3rd odi 2026 hindi के इस विस्तृत विश्लेषण में हम मैच की हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर डालेंगे।
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी सदफ शमास का अविश्वसनीय प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका महिला ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला लिया | पाकिस्तान की पारी की शुरुआत करने सदफ शमास और गुल फेरोज़ा उतरे गुल फेरोज़ा ने केवल 10 गेंद में 13 रन बनाकर 5.1 ओवर में आउट हो गयी उसके बाद क्रिच पर सिद्र अमीन आई, सदफ शमास और सिद्र अमीन दोनों ने मिलकर दुसरे विकेट के लिए 130 रन की बहुत बड़ी सझेदारी की | सिद्र अमीन ने 64 गेंद में 41 रन बनाकर सूने लूस का शिकार हो गयी |
सदफ शमास का शतकीय पारी
सदफ शमास ने ओपन करते हुए 82 गेंद में 97 रन की एक बड़ी पारी खेली ये पारी की पाकिस्तान की और से सबसे बड़ी पारी रही इन्होने इस पारी में 16 चौका और 1 छक्का जड़ा अपने वनडे इंटरनेशनल कैरियर के पहला शतक से केवल 3 रन से चुक गयी सुने लूस ने अपने ही गेंद पर कैच लेकर अपना दूसरा विकेट सदफ शमास के रूप में हासिल किया सदफ शमास का वनडे इंटरनेशनल कैरियर का सबसे बड़ी पारी थी |
एषा जाफर ने 30 गेद में 24 रन बनाई अल्वी ने 36 रन का योग्दान दिया उम्मे हानी ने केवल 4 रन ही बना सकी | नीचे बैटिंग करने आई कप्तान फातिमा सना ने सिर्फ 41 गेंद में 60 रन की पारी खेल डाली जिसमे 5 छक्के और 3 चौका भी शामिल था | जिसे पाकिस्तान महिला टीम ने 306 रन का स्कोर खड़ा कर दिया |
साउथ अफ्रीका महिला की बोलिंग
साउथ अफ्रीका की और से सबसे सफल रही सुने लूस ने 42 रन देकर 3 विकेट हासिल की | तुमि सेखुखुने ने भी 2 विकेट निकली | ह्लुबी और डर्कसन ,क्लो ट्रायोन को 1-1 सफलता मिली |
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की बल्लेबाजी
307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम दबाव में नजर आई। पाकिस्तान की नई गेंद के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 1 और ब्रिट्स ने 4 और सुने लूस 0 रन पर सस्ते में निपट गयेफेय ट्यूनीक्लिफ और एनेरी डर्कसन ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 85 रन की सझेदारी की जिसे टीम की थोड़ी देर राहत मिली , गयेफेय ट्यूनीक्लिफ ने 47 रन की जुझारू पारी खेली जिसमे 7 चौका शामिल था | पाचवे विकेट के लिए सिनालो जाफ्ता ने एनेरी डर्कसन के साथ 50 रन जोड़े जिसे टीम अच्छी दिखने लगी थी |
एनेरी डर्कसन ने 67 गेंद में 54 रन बनाकर उम्मे हानी को अपने विकेट दे बैठी इस पारी के दौरान 3 चौका और 2 छक्का भी शामिल था | सिनालो जाफ्ता भी ज्यादा देर तक क्रिच पर नही टिक पाई और 34 गेंद में 33 रन बनाई जिसमे 3 चौका और 1 छक्का था इन दोनों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम तास के पत्तो की तरह बिखर गयी क्लो ट्रायोन ने 13 गेंद में सिर्फ 12 रन बना पाई | डी क्लर्क 8 और तुमि सेखुखुने ने 17 रन बना पाई साउथ अफ्रीका की विकेट गिरते गये सिर्फ 36.2 ओवर में पूरी टीम 187 रन पर आल आउट हो गयी |
पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी
पाकिस्तान की जीत की कहानी केवल बल्लेबाजों ने ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों ने भी लिखी।
सादिया इकबाल: सादिया ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा और 10 ओवर में 41 रन देकर 3 प्रमुख विकेट चटकाए। उनकी इकोनॉमी दर केवल 4.10 की रही, जिसने विपक्षी टीम को बांधे रखा। उम्मे हानी और नशरा संधू इन दोनों स्पिनरों ने 2-2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। उम्मे हानी ने 7 ओवर में 35 रन दिए, जबकि नशरा संधू ने 5.2 ओवर में मात्र 25 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं | फातिमा सना कप्तान ने गेंद से भी जलवा दिखाया और 5 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।
सीरीज का परिणाम
हालांकि पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने सीरीज 2-1 से जीत हासिल की। पहले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी ताकत दिखाई और पहले मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। तीसरे मैच की जीत से पाकिस्तान ने अपने खेल में सुधार दिखाया और भविष्य के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया।
Sa vs Pak Women 3rd ODI 2026 Hindi निष्कर्ष
Sa vs Pak Women 3rd ODI 2026 Hindi मैच में पाकिस्तान महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे ओडीआई में 119 रनों से जीत हासिल की। हालांकि, सीरीज का विजेता दक्षिण अफ्रीका रहा, जिन्होंने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस मैच ने दर्शाया कि पाकिस्तान महिला टीम में क्षमता और प्रतिभा है, और आने वाले समय में वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज रोमांचक रही, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। भविष्य में दोनों टीमों के बीच मुकाबले और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
तीसरा ओडीआई मैच किसने जीता?
पाकिस्तान महिला टीम ने तीसरा ओडीआई 119 रनों से जीत लिया।
पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
सदफ शमास ने 97 रन बनाकर पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए।
सीरीज का विजेता कौन रही और स्कोर क्या रहा?
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली।
तीसरे ओडीआई में पाकिस्तान ने कितने रन बनाए?
पाकिस्तान महिला टीम ने 50 ओवर में 306-8 रन बनाए।




