खेल समाचार

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा, 47 रनों की धमाकेदार जीत के साथ क्वालिफायर 2 में बनाई जगह

RR vs SRH Elimineter Highlights RR WIN

RR vs SRH Elimineter Highlights के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हरा दिया है। इस शानदार जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर 2 का टिकट पक्का कर लिया है, जहां 29 मई को उनका सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। दूसरी ओर, इस करारी हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 का सफर यहीं समाप्त हो गया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर ढेर हो गई।

राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी: वैभव सूर्यवंशी का तूफान और जुरेल का धमाका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत आतिशी रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए, लेकिन उन्हें शिवांग कुमार ने आउट किया। इसके बाद युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वैभव ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 97 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े। वह केवल 3 रन से अपने शतक से चूक गए और प्रफुल हिंगे का शिकार बने।

मध्यक्रम में विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 21 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने भी तेज हाथ दिखाते हुए 12 गेंदों में 26 रन (2 चौके, 2 छक्के) कूटे। इसके बाद डोनोवन फरेरा (9 गेंद, 12 रन) रन आउट हुए।

लोअर ऑर्डर में दासुन शनाका ने 3 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 9 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए और नांद्रे बर्गर ने 1 गेंद में 1 रन बनाया। सुशांत मिश्रा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा शिवम कुमार, ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। पॅट कमिंस और साकिब हुसैन को कोई विकेट नहीं मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पारी: जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुए ‘ऑरेंज आर्मी’

244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले (2 गेंद, 0 रन) जोफ्रा आर्चर का पहला शिकार बने। इसके बाद ट्रेविस हेड भी कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंदों में 17 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

विकेटकीपर ईशान किशन ने जरूर कुछ उम्मीद जगाई, उन्होंने केवल 11 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन उन्हें भी आर्चर ने डोनोवन फरेरा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्मरण रामचंद्रन सिर्फ 1 रन (4 गेंद) बनाकर आउट हुए। धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 10 गेंदों में 18 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाए, उन्हें यश राज पुंजा ने एलबीडब्ल्यू (lbw) किया।

मध्यक्रम में नितीश कुमार रेड्डी (20 गेंदों में 38 रन, 3 चौके, 2 छक्के) और सलिल अरोड़ा (21 गेंदों में 35 रन, 2 चौके, 2 छक्के) ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों को रवींद्र जडेजा ने आउट करके हैदराबाद की उम्मीदों को तोड़ दिया।

कप्तान पॅट कमिंस सिर्फ 1 रन बना सके। अंत में शिवंग कुमार ने 24 गेंदों में 27 रन, ईशान मलिंगा ने 8 गेंदों में 5 रन और साकिब हुसैन ने 7 गेंदों में नाबाद 5 रन बनाए, लेकिन यह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सका।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 58 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा नांद्रे बर्गर (3 ओवर, 26 रन, 2 विकेट), सुशांत मिश्रा (2.2 ओवर, 21 रन, 2 विकेट) और रवींद्र जडेजा (3 ओर, 21 रन, 2 विकेट) ने दो-दो विकेट लेकर हैदराबाद की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। यश राज पुंजा को 1 विकेट मिला, जबकि बृजेश शर्मा को कोई सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *