खेल समाचार

क्वालीफ़ायर-1 के बाद ऑरेंज कैप में उछाल रजत पाटीदार ने 93 रन की पारी के बाद भी नही आ पाए टॉप-10 में सूर्यवंशी हुए पीछे

IPL 2026 ORANGE CAP LIST AFTER QUALIFIER-1 ORANGE CAP LIST

IPL 2026 ORANGE CAP LIST AFTER QUALIFIER-1 : आरसीबी बनाम जिटी मंगलवार को खेले गये पहले क्वालीफ़ायर -1 में बेंगलुरू ने गुजरात को 92 रन से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है , बेंगलुरू ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए , जो की 19 साल के आईपीएल मे क्वालीफ़ायर में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था , 255 रन के जवाब में गुजरात की टीम 162 रन के स्कोर 19.3 ओवर में आल आउट हो गई | आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑरेंज कैप में बड़ी छलांग लगाई वह पाचवे पैदान पर चढकर चौथे पैदान पर आ गए | कोहली ने जिटी के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली जिसमे 5 चौका और 1 छक्का था , कोहली ने अबतक कुल 15 मैच में 50 के औसत से 600 रन बनाए है , इस सीजन में 600 रन बनाने वाले 4 खिलाडी बने |

पाटीदार 93 रन के तूफानी पारी के बावजूद टॉप-10 के लिस्ट से वाहर

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 26 मई को खेले गये क्वालीफ़ायर-1 मुकाबले में 93 रन की नाबाद पारी खेली | उन्होंने 33 गेंद में 93 रन बनाये जिसमे 9 छक्का और 5 चौका शामिल था , इस पारी के बदौलत इन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया , हालकि तूफानी पारी के बावजूद ऑरेंज कैप के टॉप-10 के लिस्ट में जगह नही बना पाए | वह सात स्थान की छलांग लगाकर 14वे नंबर पर आ गये है | पाटीदार ने 14 मैच में 486 रन बनाये , इसमें इनका 44.18 का औसत रहा | राजस्थान रॉयल के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को नुकसान झेलना पड़ा | वह छठे पैदान पर खिसक गए है , 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 14 मैच में 41.64 के औसत से 583 रन जोड़े है | उनके पास आज लिस्ट में उपर आने का मौका है |बुधवार को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल का सामना हैदराबाद से है | यह मैच मुल्लापुर के मैदान पर होगी |

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन टॉप-2 में बरकरार

गुजरात टाइटंस  के ओपनर बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन टॉप-2 में बरकरार है | दोनों आरसीबी के विरुद फ्लाफ रहे | साईं सुदर्शन ने 9 गेंद में तीन चौके की मदद से 14 रन बनाए | उनके पास फ़िलहाल ऑरेंज कैप है | साईं सुदर्शन ने 15 मैच में 46.57 के औसत से कुल 652 रन बनाए है | गिल ने इस मैच में सात गेंद में सिर्फ 2 रन ही बनाए | फ़िलहाल वह दुसरे स्थान पर बने हुए है , शुभमन गिल ने 14 मैच में 618 रन बटोरे है | उनका 44.14 का औसत रहा है | जिटी 29 मई को क्वालीफ़ायर-2 में उतरेगी | गुजरात एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी | और जितने वाली टीम आरसीबी से 31 मई को ख़िताब के लिए भिडंत होगी | ये मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अयोजित होगा |

GT vs RCB क्वालीफ़ायर-1 के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
साई सुदर्शन151465250.15157.876529
शुभमन गिल141461844.14159.285730
हेनरिक क्लासेन141460650.50159.474630
विराट कोहली151560050.00164.386422
केएल राहुल141459345.62174.415631
वैभव सूर्यवंशी141458341.64232.275053
ईशान किशन141456940.64178.375729
मिचेल मार्श131356343.31163.195136
अभिषेक शर्मा141456343.31206.235043
प्रभसिमरन सिंह141351042.50168.875523

ये भी देखे : IPL प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, धोनी-रैना का दबदबा कायम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *