खेल समाचार

वैभव सूर्यवंशी ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी 59 छक्के का रिकॉर्ड टूटने पर गेल ने खुद X पर किया ट्वीट जान कर उड़ जाएंगे होंस

Vaibhav Sooryavanshi Chris Gayle Record Vaibhav and Gayel

Vaibhav Sooryavanshi Chris Gayle Record: 15 साल का उनकैप्ड वैभव सूर्यवंशी ने वह कर दिखया जो बड़े बड़े दिग्गज खिलाडी आज तक नही कर पाए थे | 27 मई बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंद में 97 रन बनाए , जिसमे 5 चौका और 12 छक्के शामिल थे | इस 12 छक्को के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ डाला जो की आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्को का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम 59 छक्का था |

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 60 छक्का मार कर इस 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया | वैभव 29 गेंद पर आउट हो गये नही तो गेल के नाम आईपीएल के सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी टूट जाता | गेल ने 2013 में 30 गेंद में शतक ठोकी थी | वैभव की इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद सोशल मीडिया पर खूब बाते कर रहे है , सचिन तेंदुलकर समेत बड़े-बड़े दिग्गज वैभव की तारीफ़ करते नही थक रहे है | ऐसे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने रिकॉर्ड टूटने पर खुद रिएक्ट किया है |

क्रिस गेल ने सूर्यवंशी के लिए इस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और X पर एक पोस्ट ट्वीट किया | उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की कुछ आकड़े शेयर करते हुए कहा X पर लिखा ” वैभव क्या जबरदस्त खिलाडी है | बहुत ही मजेदार नौजवान! और आईपीएल का सिक्स मशीन है |”

वैभव सूर्यवंशी अपने इस पारी के दम पर ऑरेंज कैप में छठे नंबर से उठकर पहले नंबर पर आ गये है | ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है | उनके नाम इस सीजन 680 रन हो गये है |

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में 200 के अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले उनकैप्ड खिलाडी बने है | लीग के 18 साल में आज तक किसी बल्लेबाज ने नही किया था |

SRH vs RR मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल ने 243 रन का स्कोर खड़ा किया था , वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंद में 97 रन की पारी खेली जिसमे 5 चौका और 12 गगनचुम्बी छक्के थे , जब वैभव बैटिंग कर रहे थे तो लग रहा था | की स्कोर 270-280 तक चला जाएगा लेकिन वैभव के आउट होने के बाद बस ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद में 50 रन की पारी खेली जिसके बाद पूरी टीम तास की पत्तो की तरह बिखर गई |

244 रन का पीछा करने उतरी हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत हई , अभिषेक तो बिना खाता खोले आउट हो गये , ईशान किशन ने 11 गेंद में 33 रन की पारी खेली लेकिन ईशान के आउट होने के बाद हैदराबाद की टॉप आर्डर पूरी तरह फेल हो गई पूरी टीम 196 रन के स्कोर पर निपट गई | एसआरएच पुरे 20 ओवर भी नही खेल पारी |

राजस्थान रॉयल इस जीत के साथ क्वालीफ़ायर-2 में जगह पक्की कर ली है | जो को 29 मई को गुजरात टाइटंस के साथ महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में होगा | इस मैच को जितने वाली टीम 31 मई को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ खिताबी जंग के लिए भिड़ेगी | वह मैच नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा |

ये भी देखे:  IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा, 47 रनों की धमाकेदार जीत के साथ क्वालिफायर 2 में बनाई जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *