RCB vs SRH Match Highlight: आईपीएल के 67वा मैच आरसीबी बनाम हैदराबाद के बीच खेला गया , हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया , जवाब में आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी , हैदराबाद ने इस मैच को 55 रन से अपने नाम किया फिर भी टॉप-2 में जगह पक्की नही कर पाई |
हैदराबाद की बैटिंग ईशान , क्लासेन और , अभिषेक का कमाल
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद के सामने आरसीबी थी , हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का फैसला लिया , पारी की शुरुआत करने अभिषेक और हेड आए आते ही दोनों ने बल्ला चलाना शुरु कर दिया , ट्रेविस हेड आज जल्दी आउट हो गये सिर्फ 16 गेंद में 26 रन बनाये , हेड के आउट होने के बाद क्रिच पर ईशान आये ईशान ने अभिषेक के साथ मिलकर दुसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की | अभिषेक ने 22 गेंद में 56 रन बना डाले जिसमे 5 छक्का और 4 चौका शामिल था ,
ईशान और क्लासेन की शतकीय सझेदारी
हेड और अभिषेक के आउट होने के बाद मैच में असली तूफान क्लासेन और ईशान के बल्ले से आया , क्लासेन और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन की पार्टनरशिप की जिसमे क्लासेन ने 24 गेंद में 51 रन की अच्छी पारी खेली जिसमे 5 छक्का और 2 चौका ठोक डाले ,
क्लासेन के आउट होंने के बाद किशन ने रेड्डी के साथ मिलकर 45 रन जोड़े जो काफी अहम थे , ईशान किशन ने 46 गेंद में एक और शानदार पारी खेली 79 रन बनाये जिसमे 3 छक्का और 8 चौका मौजूद था , नितीश कुमार रेड्डी नाबाद 12 गेंद में 29 रन की पारी खेली | गेंदबाजी में रासिख सलाम दार ने 2 विकेट लिए , कुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला |
कप्तान रजत और वेंकटेश अय्यर की पारी नही आई कोई काम
255 रन का पीछा करने उतरी आरसीबी की अच्छी शुरुआत रही , वेंकटेश अय्यर के साथ कोहली ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े आज कोहली 11 गेंद में 15 रन पर आउट हो गये , कोहली के आउट होने के बाद पदिक्कल आये पदिक्कल ने भी सिर्फ 21 रन पर आउट हो गये , वेंकटेश अय्यर ने मात्र 19 गेंद में 44 रन जड दिए जिसमे 4 छक्का और 4 चौका था ,
तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान रजत और कुणाल ने काम की पार्टनशिप की दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े | कप्तान रजत ने 39 गेंद में 56 रन बनाये जिसमे 1 छक्का और 6 चौका ठोके | कुणाल ने भी नाबाद रहते हुए , 31 गेंद में 5 चौके की मदद से 41 रन बनाये , अंत में टीम डेविड ने 7 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे | इशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए , हेड और शाकिब को 1-1 विकेट मिला |
प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे ईशान किशन
इस मैच में ईशान किशन ने एक बार फिर से कमाल किया और 46 गेंद में 3 छक्का और 8 चौका की मदद से 79 रन बनाये , इनकी इस पारी की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवर ने 255 रन का स्कोर खड़ा किया |

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।