ENG vs NZ WOMEN 2nd T20 2026: न्यूज़ीलैड महिला टीम इस समय इंग्लैंड के साथ तीन टी20 मैच का सीरीज खेल रही है पहले मैच में इंग्लैंड ने होम टीम होने का फायदा उठाते हुए मैच को जीत लिया और सीरीज में 1-0 से आगे है दूसरा मैच कल 23 मई शनिवार को St Lawrence Ground Canterbury में खेला जायेगा न्यूज़ीलैंड वीमेन को सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच जितना जरूरी है , इस मैच में अमेलिया केर और सोफी डिवाइन को अच्छा खेला दिखाना होगा , अत: इंग्लैंड ने पहले मैच को जितने आसानी से ये भी मैच को जीत सकती है |
पहला टी 20 मैच का हाल
मैच के शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला लिया , न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नही रही इनके टॉप आर्डर के बल्लेबाजो ने कुछ ख़ास नही किया 3 विकेट खोने के बाद सोफी डिवाइन मोर्चा सम्भाला और 22 गेंद में 45 रन की पारी खेली जिसे टीम 136 रन के स्कोर तक जा पहुची , 137 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने एकदम आसानी से मैच को अपने झोली में डाल लिया एलिस कैप्सी ने 51 गेंद में 74 रन की जोरदार पारी खेली और टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई |
ENG-W vs NZ-W हेड टू हेड रिकॉर्ड (T20I)
इंग्लैंड महिला और न्यूज़ीलैंड महिला टीम के बीच अब तक कुल 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड महिला टीम ने 24 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड महिला टीम को 8 मैचों में जीत मिली है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी रहा है।
दोनों टीम का प्लेइंग 11
इंग्लैंड महिला टीम
सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, माया बाउचियर, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), शार्लोट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ और लॉरेन बेल।
न्यूजीलैंड महिला टीम
जॉर्जिया प्लिमर, सूजी बेट्स, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, रोजमेरी मेयर और ब्री इलिंग।
सेंट लॉरेंस ग्राउंड पिच रिपोर्ट
सेंट लॉरेंस ग्राउंड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जिससे शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहते हैं।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस मैदान पर टी20 मुकाबलों में 150 से 170 के बीच का स्कोर अच्छा माना जाता है। टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
मैच को लाइव कहां देखें?
इंग्लैंड महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
Amelia Kerr
न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर इस मुकाबले की सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक होंगी। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। मिडिल ओवरों में उनकी स्पिन गेंदबाजी काफी असरदार साबित हो सकती है।
Sophie Ecclestone
इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन शानदार फॉर्म में चल रही हैं। वह लगातार विकेट लेने के साथ रन रोकने में भी माहिर हैं। इस पिच पर उनकी गेंदबाजी इंग्लैंड के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है।
ENG-W vs NZ-W Fantasy Team Prediction
विकेटकीपर:
- Amy Jones
- Isabella Gaze
बल्लेबाज:
- Sophia Dunkley
- Suzie Bates
- Heather Knight
- Maia Bouchier
ऑलराउंडर:
- Amelia Kerr (C)
- Sophie Devine (VC)
- Alice Capsey
गेंदबाज:
- Sophie Ecclestone
- Lauren Bell