SRH vs RCB IPL 2026 MATCH HIGHLIGHT: आईपीएल के 67वा मैच हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया , हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 255 रन बनाये , 255 रन का पीछा करते हुए ,आरसीबी की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी और इस मैच को 55 रन से हार गयी , ये मैच दोनों टीम का लीग स्टेज का लास्ट मैच था |
रजत पाटीदार बने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्का मारने वाले तीसरे खिलाडी बने
रजत पाटीदार ने कल हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल का 50 वा मैच खेल रहे थे इन्होने इस मैच में 39 गेंद में 56 रन की पारी खेली जिसमे 1 छक्का शामिल था , वह छक्का इनके आईपीएल कैरियर का 100 वा छक्का था , आईपीएल में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाडी बने , इनके पहले वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और आंद्रे रसेल थे , गेल ने 37 पारियों में 100 छक्के मारे थे , रसेल ने 47 पारियों में 100 छक्का मारे थे |
टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था , पारी की शुरुआत करने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा आये , ट्रेविस हेड ने 16 गेंद में 26 रन बनाकर सलाम दार का शिकार हो गये , उसके बाद अभिषेक ने ताबतोड़ छक्का चौका मारे अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद 56 रन की पारी खेली जिसमे 5 छक्का और 4 चौका शामिल था ,
इन दोनों के आउट होते ही ईशान किशन और क्लासेन ने तूफानी बैटिंग की , ईशान किशन ने 46 गेंद में 79 रन बनाये जिसमे 3 छक्का और 8 चौका मारे वही क्लासेन ने 24 गेंद में 51 रन जड़े जिसमे 5 छक्का और 2 चौका शामिल था , अंत में आकर नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंद में 3 छक्के की मदद से 29 रन बना डाले जिसे हैदराबाद का स्कोर 255 पहुच गया , सलम दार को 2 विकेट कुणाल और सुयश को 1-1 विकेट मिली |
255 रन का पीछा करते हुए ,आरसीबी के ओपनरो ने अच्छी शुरुआत दिलाई भले कोहली ने 11 गेंद में 15 रन ही बना पाए हो , लेकिन वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली, अपने अर्ध शतक से सिर्फ 6 रन से चुक गए , पदिक्कल को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उस पारी को बड़े रन में त्क्दिल नही कर पाए इन्होने 14 गेंद में 21 रन बनाये जिसमे 2 चौका और 1 छक्का था ,
उसके बाद कप्तान रजत और कुणाल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े जिसमे कप्तान रजत ने 39 गेंद में 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 56 रन बनाये , कुणाल ने भी 31 गेंद का सामना किया और 41 रन ही बनाये पाए जिसमे 5 चौके शामिल थे , लास्ट में टीम डेविड ने 7 गेंद में 1 छक्का और 1 चौका की मदद से 15 रन ठोक दिए , इस मैच में इशान मलिंगा ने 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए , शाकिब और ट्रेविस हेड को भी एक-एक सफलता प्राप्त हुई | इस तरह हैदराबाद ने इस मैच को 55 रन से अपने नाम किया , दोनों टीम 18-18 पॉइंट के साथ पहले और तीसरे नंबर पर है |
More: आरसीबी 55 रन के बड़े मार्जन से हारने के बाद भी बनी रही टेबल के टॉप पर