खेल समाचार

RCB vs GT IPL 2026 FINAL PREVIEW: HERE PLAYING 11 , H2H , PITCH REPORT AND MATCH PREDICTION AND FANTESY TEAM

RCB vs GT IPL 2026 FINAL PREVIEW GT vs RCB FINAL Image Credit Google

RCB vs GT IPL 2026 FINAL PREVIEW: आईपीएल 2026 में जिसको बेशब्री के इंतजार था | वह घड़ी आ चुकी है , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर vs गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई यानी की कल सुपरसंडे को खेला जायेगा | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 26 मई को गुजरात टाइटंस को क्वालीफ़ायर-1 में हराकर फाइनल में आई थी , लेकिन गुजरात टाइटंस ने कल रात 29 मई को राजस्थान रॉयल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है , एक बार फिर दोनों टीम आपने सामने होगी यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जायेगा |

दोनों टीम का क्वालीफ़ायर का सफर कैसा रहा है |

दोनों टीम ने 18-18 अंक के साथ लीग स्टेज को समाप्त किया था , 26 मई को इन दोनों के बीच क्वालीफ़ायर-1 का मैच धर्मशला में हुआ , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए , क्वालीफ़ायर इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दी , कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंद में 93 रन की पारी खेली थी , जवाब में गुजरात टाइटंस 162 रन पर आल आउट हो गई बेंगलुरू ने मैच को 92 रन से जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली

लेकिन गुजरात टेबल टॉप-2 होने के कारण एक और मौका मिला , एलिमिनेटर में राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालीफ़ायर-2 में गुजरात टाइटंस से फाइनल के लिए दो-दो- हाथ की राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 214 रन लगा दी थी | जवाब में कप्तान गिल ने 53 गेंद में 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को एक बार फिर फाइनल में पंहुचा दी |

दोनों टीम का कैसा रहा लीग स्टेज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटंस लीग स्टेज में कुल 14-14 मैच खेली जिसमे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 14 मैच में 9 मैच जीती कर टेबल टॉप की की , वही गुजरात टाइटंस ने भी 9 मैच जीत कर 18 अंक बनाई थी लेकिन टेबल के टॉप पर इसलिए नही गयी क्योकि गुजरात का रन रेट बेंगलुरू से कम था | बेंगलुरू ने गुजरात से लीग स्टेज में 2 मैच खेली एक जीती और एक में हार गई | लेकिन क्वालीफ़ायर-1 में फिर आपने सामने थी , उस मैच में बेंगलोर ने जीत हासिल की , इस सीजन में बेंगलोर 2-1 से आगे है | देखें वाली बात होगी क्या गुजरात क्वालीफ़ायर का हार का बदला ले पाएगी या बेंगलोर back टू back दूसरी बार चैम्पियन बनेगी |

RCB बनाम GT का मैच जानकारी

जानकारीविवरण
मैचRCB vs GT (फाइनल)
सीरीजIPL 2026
तारीखकल
समयशाम 7:30 बजे (IST)
वेन्यूनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट RCB vs GT Final, IPL 2026

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर बनते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

इस मैदान की बड़ी आउटफील्ड के बावजूद बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में कुछ मदद मिल सकती है, हालांकि पिच पूरी तरह से स्पिनरों के पक्ष में नहीं रहती। शाम के मैचों में ओस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसके कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

आईपीएल में इस मैदान पर कई बार 180 से 200 रन या उससे अधिक के स्कोर देखने को मिले हैं। ऐसे में RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले में भी एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद की जा सकती है, जहां बल्लेबाज मैच का रुख तय कर सकते हैं।

RCB vs GT FINAL 2026 हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल में अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 5 मैच जीते हैं, जबकि GT को 4 मैचों में जीत मिली है

संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

RCB vs GT Dream11 Team Final IPL 2026

विकेटकीपर:
जोस बटलर, जितेश शर्मा

बल्लेबाज:
विराट कोहली (C), साई सुदर्शन (VC), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल

ऑलराउंडर:
क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर

गेंदबाज:
जोश हेजलवुड, राशिद खान, मोहम्मद सिराज

दोनों टीम के मुख्य खिलाडी जिसपर सबकी होगी नजरे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रमुख खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रमुख खिलाड़ी के ओर से सबसे बड़ा और प्रमुख खिलाडी विराट कोहली होंगे | क्योकि विराट कोहली एक बड़े मैच के प्लेयर है , और इस साल भी इन्होने 15 मैच में 50 की औसत से 600 रन बनाये है | इनके साथ कप्तान रजत पाटीदार ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है | खास कर क्वालीफ़ायर-1 में शानदार 33 गेंद में 93 रन की पारी खेल कर टीम को फाइनल में पंहुचा , इसके साथ इस सीजन में 14 मैचो में 486 रन बनाए जिसमे 44.18 का औसत रहा | इसलिए इस मैच में इन दोनों पर सबकी नजरे रहेंगी |

गुजरात टाइटंस (GT) के प्रमुख खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस के सबसे प्रमुख ख़िलाड़ी साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल है , दोनों इस टाइम ऑरेंज कैप के लिस्ट में दुसरे और तीसरे स्थान पर है | शुभमन गिल 15 मैच में 48.13 की औसत से 722 रन ठोके है | ऑरेंज कैप के लिस्ट में दुसरे स्थान पर है | वैभव से सिर्फ 54 रन पीछे है | इनके पार्टनर साईं सुदर्शन 16 मैच में 710 रन जड़े है | इनका औसत 47.33 का रहा है , ये लिस्ट में तीसरे नंबर पर है , इनको 67 रन की जरूरत है ऑरेंज कैप पाने के लिए , इन दोनों के साथ बटलर पर भी सबकी निगाहें टिक्की होंगी |

ये भी देखे : IPL 2026 Final से पहले BCCI का बड़ा एक्शन! स्मार्ट चश्मों पर लगाया बैन, नियम तोड़ने पर मिलेगी कड़ी सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *