GT vs RCB IPL 2026 FINAL PITCH REPORT: आईपीएल 2026 का महामुकाबला आज यानी की 31 मई रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। ये मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में दोनों टीम अपने दुसरे ट्रॉफी के लिए उतरेगी | आरसीबी ने पिछले साल 2025 में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता था और अपने 18 साल का सुखा समाप्त किया था | वही गुजरात टाइटंस की टीम अपने 5 साल केआईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल खेलने उतर रही है; उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी उठाई थी, जबकि 2023 में वे उपविजेता रहे थे।
आज बारिश ने खेला बिगाड़ा तो क्या है नियम
क्वालीफ़ायर-1 एलिमिनेटर और क्वालीफ़ायर-2 के मुताबित भारतीय BCCI ने फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा है , जो सोमवार 1 जून को होगा | यदि फाइनल मैच बारिश या किसी अन्य बिधि के कारण मैच रुक जाता है , तो मैच अगले दिन सोमवार को वही से शुरु होगा , जहा रविवार को रोका गया था |
क्या होगा अगर रिजर्व डे भी पूरी तरह बारिश के कारण धुल जाये
क्रिकेट फैंस का सवाल ये भी है की अगर मैच रविवार और सोमवार दोनों दिन बारिश के कारण धुल जाए | तो किस टीम को विजेता घोषित की जाएगी | तो बता दे की अगर दोनों दिन एक भी ओवर या एक भी गेंद का खेल ना हुआ तो आईपीएल के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, यदि रिजर्व डे पर भी मैच पूरी तरह धुल जाता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैम्पियन बनेगी क्योकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लीग स्टेज के बाद पॉइंट टेबल में गुजरात से उपर थी |
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम और बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में क्वालीफायर-2 जीतने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम जब अहमदाबाद के लिए रवाना हो रही थी, तब उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और तूफान के कारण उनकी फ्लाइट में देरी हुई थी। लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अहमदाबाद का मौसम बिल्कुल साफ है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना महज 5% है और आसमान में बादलों की आवाजाही सिर्फ 15% के आसपास रहेगी। स्थानीय पूर्वानुमान को देखते हुए मैच में बारिश द्वारा खलल डालने की आशंका न के बराबर है और फैंस को एक पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
रजत पाटीदार के पास धोनी और रोहित के क्लब में शामिल होने का मौका
आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कराया था। इसके बाद गुजरात को क्वालीफायर-2 में दूसरा मौका मिला, जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस फाइनल मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास इतिहास रचने का मौका है।
अगर आरसीबी आज का मैच जीत जाती है या बारिश के नियम से चैंपियन बनती है, तो पाटीदार आईपीएल इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाले महज तीसरे कप्तान बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ही कर सके हैं।
ये भी देखे : IPL 2026 Final से पहले BCCI का बड़ा एक्शन! स्मार्ट चश्मों पर लगाया बैन, नियम तोड़ने पर मिलेगी कड़ी सजा

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।