RR vs MI Highlights IPL 2026:आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुच चूका है और इसी बीच राजस्थान रॉयल्स ने एक शानदार जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए बेहद अहम मुकाबले में राजस्थान ने 30 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में पहुंच गई, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 175 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर जॉफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार बल्लेबाजी
टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 27 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी तेजी से रन जोड़ते हुए 8 गेंदों में 14 रन बनाए। इसके बाद दासुन शनाका ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 29 रन ठोक दिए।
वहीं डोनोवन फरेरा ने 15 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में जॉफ्रा आर्चर ने बल्ले से भी कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 32 रन बना डाले। वहीं शुबहम दुबे 6 गेंदों में 5 रन ही बना सके। अंत में रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए, जबकि नांद्रे बर्गर ने 3 गेंदों में नाबाद 10 रन जोड़कर राजस्थान का स्कोर 20 ओवर में 205 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने भी 2 विकेट हासिल किए, जबकि विल जैक्स, एएम गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।
मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत
206 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। जॉफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेजकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। इसके बाद रयान रिकेलटन 7 गेंदों में 12 रन और नमन धीर 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने शुरुआती ओवरों में ही अपने कई विकेट गंवा दिए थे।
हालांकि सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 गेंदों में 60 रन बनाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए और कप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 15 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली। तिलक वर्मा 7 गेंदों में 3 रन ही बना सके, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। अंत में शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों में नाबाद 10 रन और दीपक चाहर ने 5 गेंदों में 8 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवर में 175 रन ही बना सकी और राजस्थान ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया।
जॉफ्रा आर्चर बने जीत के हीरो
राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के सबसे बड़े हीरो जॉफ्रा आर्चर रहे। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किए। रोहित शर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट कर उन्होंने मैच पूरी तरह राजस्थान की झोली में डाल दिया। इसके अलावा नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। बृजेश शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यश राज पुंजा ने भी 2 विकेट चटकाए।
RR प्लेऑफ में, KKR और PBKS बाहर
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और अहम मुकाबलों में जीत हासिल कर टॉप-4 में अपनी जगह बनाई।
दूसरी ओर इस नतीजे के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। दोनों टीमों के लिए यह सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।