खेल समाचार

GT vs RCB IPL 2026 Qualifier-1 Hindi: Playing 11 , Pitch Report , Weather Report , H2h and Prediction

GT vs RCB IPL 2026 Qualifier-1 Hindi Preview RCB VS GT

GT vs RCB IPL 2026 Qualifier-1 Hindi Preview:  डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग स्टेज खत्म होने के बाद दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 में अपनी जगह बनाई है। अब इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में एंट्री कर जाएगी।

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आई है, जबकि शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने भी लगातार शानदार क्रिकेट खेलकर प्लेऑफ में जगह बनाई। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

RCB vs GT Qualifier 1 कहा खेला जाएगा?

गुजरात टाइटस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफ़ायर मैच 26 मई को धर्मशाला में एसोसीएशन स्टेडियम में खेला जायेगा |

Royal Challengers Bengaluru vs Gujrat Titans आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 की टाइमिंग क्या है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटस आईपीएल 2026 का क्वालीफ़ायर -1 भारतीय समयानुसार शाम 7: 30 बजे स्टार्ट हो जाएगा , जबकि दोनों टीम के रजत पाटीदार और शुभमन गिल टॉस के लिए आधा घंटा पगले मैदान पर उतरेंगे |

GT vs RCB का मैच टीवी पर और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव?

गुजरात टाइटस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 का क्वालीफ़ायर -1 आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट के बिभिन्न नेटवर्क पर अलग -अलग भाषाओ में देखे सकते है | वही RCB VS GT ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा जिओहाटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर देख सकते है | ऐसे ही क्रिकेट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट kehlsamachar.com पर विजिट करे |

RCB VS GT IPL Record

टीममैचजीतहार
RCB844
GT844

HPCA Stadium Dharamshala Pitch Report in Hindi RCB vs GT Qualifier 1

धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में ठंडे मौसम और अतिरिक्त उछाल के कारण गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी से खेलना होगा।

हालांकि पावरप्ले के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। दूसरी पारी में ओस का असर भी काफी ज्यादा रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

आईपीएल 2026 में इस मैदान पर अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है।

धर्मशाला मौसम रिपोर्ट

धर्मशाला में मैच के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हल्के बादल जरूर रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। तापमान 14 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे खिलाड़ियों को ठंडे मौसम का सामना करना पड़ेगा।

Gt vs RCB Qualifier 1 सम्भावित प्लेइंग 11

RCB संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट (wk), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह)

GT संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (c), जॉस बटलर (wk), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। (इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर)

RCB vs GT स्क्वॉड-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू स्क्वॉड- रजत पाटीदार (c), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, रसिक सलाम, स्वप्निल सिंह, विकी ओस्तवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देशवाल, कनिष्क चौहान।

गुजरात टाइटस स्क्वॉड- शुभमन गिल (c), जॉस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा, गुरनूर बरार, अरशद खान, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजेन, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार।

RCB vs GT Qualifier 1 Dream11 Team

  • विकेटकीपर: फिल साल्ट, जॉस बटलर
  • बल्लेबाज: विराट कोहली, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर
  • ऑलराउंडर: क्रुणाल पंड्या
  • गेंदबाज: राशिद खान, कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार

कौन जीतेगा क्वालीफायर-1?

दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। RCB की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है, जबकि GT की गेंदबाजी काफी संतुलित है। अगर विराट कोहली और फिल साल्ट अच्छी शुरुआत देते हैं तो RCB मैच में बढ़त बना सकती है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम भी किसी से कम नहीं है। क्रिकेट फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी देखे : IPL 2026 GT VS RCB क्वालीफ़ायर- 1 याद कर लिए डेट-टाइम और भी अहम डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *