ENG W vs IRE 8th WC T20 World Cup 2026 Preview : आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2026 का 8th मैच इंग्लैंड महिला बनाम आयरलैंड महिला के बीच कल यानी की 16 जून मंगलवार को भारतीय समय अनुसार रात 11 बजे से द रोज बाउल, साउथेम्प्टन इंग्लैंड में खेला जायेगा | इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में 2 अंक प्राप्त कर ली है , वही आयरलैंड महिला अपना पहला मैच स्कॉटलैंड से हार कर आ रही है | इस लेख में प्लेइंग 11 , पिच रिपोर्ट , हेड टू हेड , मौसम रिपोट सहित कौन सी टीम जीतेगी ये भी प्रेडिक्शन करेंगे ?
IRE W vs ENG W WC T20 2026 Match Details
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| मैच | ENGW vs IREW, 8th Match (Group B) |
| सीरीज | ICC Women’s T20 World Cup 2026 |
| तारीख | Tomorrow |
| समय | 6:30 PM Local, 5:30 PM GMT |
| स्थान | The Rose Bowl, Southampton |
ENG W vs IRE W The Rose Bowl, Southampton Pitch Report
द रोज बाउल की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड रहती है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है, लेकिन स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में असरदार रहते हैं। यहां 140-160 के बीच का स्कोर अच्छा और प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
मौसम रिपोर्ट (ENGW vs IREW)
इंग्लैंड महिला बनाम आयरलैंड महिला मैच के दौरान साउथेम्प्टन में मौसम हल्की बारिश वाला रहने की संभावना है। तापमान लगभग 13.1°C के आसपास रहेगा।
ह्यूमिडिटी करीब 79% रहेगी और बारिश की संभावना लगभग 25% बताई जा रही है, जिससे मैच में रुकावट या डकवर्थ-लुईस नियम की संभावना बन सकती है।
Venue Stats
Pace vs Spin on
The Rose Bowl, Southampton
(Last 10 matches)
ENG W vs IRE W H2H Record in T20 International
इंग्लैंड महिला और आयरलैंड महिला के बीच T20 इंटरनेशनल में कुल 9 मैच खेले गए है , जिनमे से इंगलैंड महिला ने 7 मैच जीतकर साबित कर दिया है, की क्यों वह बड़ी टीम है , वही आयरलैंड महिला 2 मैच जीतकर अपने उम्मीद को कायम रखा है, की बड़ी टीमो को हारा सकते है |
कुल मैच : 9
इंग्लैंड ( ENG -W ) जीते : 7
आयरलैंड ( IRE -W ) जीते : 2
दोनों टीमो का लास्ट 5 मैच का प्रफोर्मांस
ENG-W & IRE-W Team Form
(Last 5 matches)लास्ट 5 मैच देखे तो दोनों टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है , लेकिन आयरलैंड जब इंग्लैंड जैसे बड़े टीम के साथ मैच खेलती है , तो माहौल कुछ अलग ही जाता है , आयरलैंड महिला पहले 2 बारहारा चुकी है , इसलिए ये मैच ख़ास होगा |
ENG-W vs IRE-W in Points Table
| Team | P | W | L | NRR | Pts |
|---|---|---|---|---|---|
| ENG-W | 1 | 1 | 0 | +4.350 | 2 |
| IRE-W | 1 | 0 | 1 | -2.000 | 0 |
ENG W vs IRE W Last 10 Match Win Percentage
ENG-W vs IRE-W Team Comparison
ENG W vs IRE W WC T20 2026 Squad
आयरलैंड (IRELAND)
- गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डलजेल, जॉजीना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, ऐलिस टेक्टर।
इंग्लैंड (ENGLAND – मेजबान)
- नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टिन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन जाइलर, दानी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।
England Women vs Ireland Women Predicted Playing XI
इंग्लैंड महिला (Predicted XI)
नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, ऐलिस कैप्सी, सोफिया डंकली, हीदर नाइट, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग, फ्रेया केम्प
आयरलैंड महिला (Predicted XI)
गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर, एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली (विकेटकीपर), ओरला प्रेंडरगास्ट, लुईस लिटिल, अर्लीन केली, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, अलाना डलजेल
ENG W vs IRE W – Players to Watch
नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – इंग्लैंड की कप्तान और सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदल सकती हैं।
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – दुनिया की टॉप स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं जो मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट निकालने की क्षमता रखती हैं।
ऐलिस कैप्सी (इंग्लैंड) – आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं जो तेजी से रन बनाकर मैच को पूरी तरह पलट सकती हैं।
गैबी लुईस (आयरलैंड) – आयरलैंड की कप्तान और सबसे बड़ी बल्लेबाज हैं जो पारी को संभालने के साथ तेज रन भी बना सकती हैं।
ओरला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड) – युवा ऑलराउंडर हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम को बैलेंस और महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
ENG W vs IRE 8th WC T20 World Cup 2026 Preview , Match Prediction
इस मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम काफी मजबूत नजर आती है। टीम के पास नेट साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और डैनी व्याट-हॉज जैसे अनुभवी और मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी स्थिति में मैच को अपने पक्ष में कर सकते हैं।
वहीं आयरलैंड महिला टीम गैबी लुईस पर काफी निर्भर रहती है और बड़े मैचों में लगातार प्रदर्शन करना उनके लिए चुनौती रहता है। इंग्लैंड की बॉलिंग यूनिट भी ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखती है। पिच और कंडीशंस को देखते हुए इंग्लैंड को होम एडवांटेज भी मिलेगा, जिससे उनका पलड़ा और भारी हो जाता है।
Winning Chances:
England Women: 80%
Ireland Women: 20%
ENG W vs IRE W – Predicted Score
इंग्लैंड महिला टीम घरेलू परिस्थितियों और मजबूत बैटिंग लाइनअप के कारण इस मैच में बड़ी बढ़त के साथ नजर आती है।
अगर आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करती है:
आयरलैंड महिला – 115 से 135 रन
अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करती है:
इंग्लैंड महिला – 155 से 175 रन
इस पिच पर 150+ का स्कोर काफी मजबूत माना जाएगा, और इंग्लैंड के पास इसे डिफेंड या चेज करने की पूरी क्षमता है।
ENG W vs IRE W – Dream11 Fantasy Team
Wicketkeeper:
एमी जोन्स
Batters:
डैनी व्याट-हॉज, ऐलिस कैप्सी, गैबी लुईस, सोफिया डंकली
All-rounders:
नेट साइवर-ब्रंट (C), हीदर नाइट, ओरला प्रेंडरगास्ट (VC)
Bowlers:
सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, चार्ली डीन
ये भी देखे : IND W vs PAK W: स्मृति मंधाना के अर्धशतक और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी से भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
ENG W vs IRE W मैच कहाँ खेला जाएगा?
यह मैच द रोज बाउल, साउथेम्प्टन (The Rose Bowl, Southampton) में खेला जाएगा।
ENG W vs IRE W मैच कब होगा?
यह मैच कल (Tomorrow) खेला जाएगा।
इंग्लैंड और आयरलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या है?
दोनों टीमों के बीच अब तक 9 T20 मैच हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 7 मैच जीते हैं और आयरलैंड ने 2
इस मैच में कौन सी टीम जीत की प्रबल दावेदार है?
इंग्लैंड महिला टीम मजबूत बैलेंस, अनुभव और घरेलू परिस्थितियों के कारण जीत की प्रबल दावेदार है।
इस मैच में सबसे अहम खिलाड़ी कौन हो सकते हैं?
इंग्लैंड की नेट साइवर-ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन, जबकि आयरलैंड की गैबी लुईस और ओरला प्रेंडरगास्ट अहम खिलाड़ी हो सकती हैं।

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।