खेल समाचार

कौन हैं मानव सुथार? भारत का अगला ‘रविंद्र जडेजा’ जो अपनी फिरकी से मचा रहा है कोहराम!

Manav Suthar Cricketer Who is Manav Suthar image credit Doordarshan Sports

Manav Suthar Cricketer : मानव सुथार भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले 319वे खिलाडी है . इंडिया और अफगानिस्तान के बीच  मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट में खेल रहे हैं, वह उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है. IPL 2026 में गुजरात गुजरात टाइटंस टीम के लिए ही खेल रहे थे. जानिए मानव का फर्स्ट क्लास करियर कैसा रहा है और उनके बारे में सबकुछ.

मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। वह एक बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर (Left-arm orthodox spinner) और लोअर-ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2021-22 रणजी ट्रॉफी में आंध्रा के खिलाफ 17 फरवरी को किया था. 2022 में ही उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया, जो मध्य प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच था.

मानव सुथार गेंदबाजी आलराउंडर है

मानव सुथार एक बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर है | और बल्लेबाजी भी बाए हाथ से करते है . IPL 2026 में गुजरात टाइटंस टीम के लिए ही खेल रहे थे. गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में पहुची थी . डोमेस्टिक में राजस्थान रॉयल के लिए खेलते है |

मानव सुथार का फर्स्ट क्लास कैरियर

मानव सुथार के घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के आंकड़े यह साबित करते हैं कि उनके पास बल्लेबाजों को फंसाने की गजब की कला है। लाल गेंद के क्रिकेट में तो इस युवा स्पिनर ने जबरदस्त कोहराम मचाया है। उन्होंने अब तक खेले 29 फर्स्ट क्लास मैचों की 62 पारियों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 129 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़े : टेस्ट क्रिकेट का असली रोमांच: गेंदबाजों के दबदबे के बीच इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त (मैच रिपोर्ट)

इस दौरान उनका सबसे घातक प्रदर्शन एक पारी में 8 विकेट चटकाना रहा है, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर भी है। मानव की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अब तक 3 बार पूरे मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं, जबकि 6 बार एक पारी में 5 विकेट और 8 बार 4 विकेट लेने का गौरव उन्हें हासिल हुआ है।

सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात करें तो मानव सुथार ने एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप में यूएई-ए के खिलाफ मुकाबले से अपने लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक खेले 25 लिस्ट-ए मैचों में कुल 34 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 32 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके साथ ही फटाफट फॉर्मेट यानी टी20 क्रिकेट के 29 मुकाबलों में उनके नाम कुल 25 विकेट दर्ज हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग यानी आईपीएल में मानव सुथार गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने साल 2024 में गुजरात के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था, हालांकि उस सीजन उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला था

जिसमें उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी थी। इसके बाद साल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 4 मैचों में मैदान पर उतारा, जिसमें से 3 पारियों में उन्हें गेंदबाजी करने का अवसर मिला और उन्होंने अपनी फिरकी के दम पर 2 विकेट हासिल किए।

ये भी देखे : दुसरे दिन के खेल समाप्त तक भारत एक मजबूत स्थिति में अफगानिस्तान अभी भी 451 रन पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *