खेल समाचार

IND vs AFG ONLY TEST 2ND DAY HIGHLIGHT: दुसरे दिन के खेल समाप्त तक भारत एक मजबूत स्थिति में अफगानिस्तान अभी भी 451 रन पीछे

IND vs AFG ONLY TEST 2ND DAY HIGHLIGHT 2nd Highlight IND vs AFG

IND vs AFG ONLY TEST 2ND DAY HIGHLIGHT: इंडिया vs अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन समाप्त हो गया है दुसरे दिन के खेल में भारत एक मजबूत स्थिति में है , भारत ने पहले पारी को 564/8 पर डिक्विअर कर दी , अफगानिस्तान टीम की पहली पारी दुसरे दिन के खत्म होते होते 5 विकेट खोकर 113 रन ही बनाई है , अभी भी अफगानिस्तान 451 रन से पीछे है |

भारत की पहली पारी कप्तान गिल और केएल राहुल का शतक

कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया , बैटिंग की शुरुआत करने जैसवाल और केएल राहुल उतरे पहले विकेट के लिए दोनों ने 41 रन जोड़े जैसवाल 32 गेंद में 24 रन बनाकर सलीम सफी को अपना विकेट दे दिए , उसके बाद जैसवाल की जगह लेने साई सुदर्शन आए , इस बीच में केएल राहुल को एक जीवनदान मिला जो ,

उस जीवनदान के चलते राहुल और साईं सुदर्शन दोनों ने मिलकर दुसरे विकेट के लिए 139 रन की सझेदारी की इस सझेदारी को तोड़ने के लिए अफगानिस्तान को कड़ी मेहनत करनी पड़ी , 180 रन के स्कोर पर साईं सुदर्शन के रन में भारत का दूसरा विकेट गिरा जो सलीम सफी को ही मिला | सुदर्शन 104 गेंद में 81 रन की पारी खेली जिसमे 13 चौका 0 छक्का शामिल था |

सुदर्शन के बाद कप्तान गिल बैटिंग के लिए आए , गिल राहुल के साथ मिलकर 67 रन ही जोड़ पाए | 247 रन पर भारत अपना तीसरा विकेट राहुल के रूप में गावा दिया | राहुल ने टेस्ट कैरियर का 12वा शतक बनाए | राहुल ने 165 गेंद का समाना करते हुए 11 चौका की मदद से 100 रन बनाए इनका विकर ज़ियाउर रहमान शरीफी ने लिया |

शुभमन गिल ने खेली 126 रन की कप्तानी पारी

भारत 247 रन पर तीन विकेट खोने के बाद मैदान पर गिल और ऋषभ पंत थे | दोनों ने मिलकर चौथा विकेट के लिए 169 रन की बहुत बड़ी पार्टनरशिप की चौथा विकेट के लिए अफगानिस्तान बहुत परिश्रम करनी पड़ी गिल 177 गेंद में 126 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए , इनका विकेट सलीम सफी मिला | इस पारी में गिल ने 15 चौका और 1 छक्का भी शामिल था |

ऋषभ पंत ने भी 121 गेंद में 81 रन बनाकर कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी का शिकार बने ऋषभ पंत 81 रन की पारी में 6 चौका और 3 छक्का भी जड़े | ध्रुव जुरेल 20 गेंद में 19 रन बनाए | वाशिंगटन सुंदर सातवे नंबर पर आकर 68 गेंद में 52 रन की नाबाद पारी खेली जिसमे 5 चौका 1 छक्का मारे | मानव सुथार अपना पहले टेस्ट में 41 गेंद में 28 रन बना डाले जिसमे 2 चौका और 2 छक्का भी मारे | सिराज 22 और कुलदीप 9 रन की योगदान दिया | 127 ओवर में भारत 564/8 विकेट पर अपना पारी डिक्विअर कर दी |

अफगानिस्तान की ओर से सलीम सफी अपने दुसरे मैच में छाफ छोड़े भारत जैसे बड़ी टीम के सामने 27 ओवर में 140 रन देकर 6 विकेट निकाले | हश्मतुल्लाह शाहिदी और ज़ियाउर रहमान शरीफी को एक-एक विकेट मिला |

ये भी पढ़े: SL vs WI 3rd ODI : जाने मैच का प्लेइंग XI , पिच रिपोर्ट प्लेयर रिकॉर्ड , प्रोजेक्ट स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

अफगानिस्तान की पहली पारी 113/5 विकेट

भारत 564/8 विकेट पर अपना पारी डिक्विअर करने के बाद अफगानिस्तान की पहली पारी की शुरुआत करने अब्दुल मलिक और सिदीकुल्लाह अटल की जोड़ी उतरी अफगानिस्तान इन दोनों से जितना उम्मीद था | उस उम्मीद पर खरे नही उतरे दोनों मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 28 रन ही जोड़ पाए |

अब्दुल मालिक के रन में पहला विकेट गिरा जो मानव सुथार अपना टेस्ट कैरियर का पहला विकेट लिया | अब्दुल मलिक 18 गेंद में 16 रन बना पाए | उसके कुछ देर बाद इनके पार्टनर सिदीकुल्लाह अटल भी आउट हो गये | सिदीकुल्लाह अटल सिर्फ 17 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का पहला और अफगानिस्तान का दूसरा शिकार बने |

दोनों ओपनर आउट होने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज पर बड़ी जिम्मेदारी थी | लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज 12 रन पर मानव सुथार को दे बैठे | 62 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान 3 विकेट खो चुकी थी | क्रिच पर कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और रहमत शाह थे | दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 36 रन ही जोड़ पाए | कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी 20 रन ही बना सके |

रहमत शाह (40*) और अफसर ज़ज़ई 3 रन बनाकर मानव सुथार का तीसरा और अफगानिस्तान का पांचवा विकेट गिरा | दुसरे दिन के खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान टीम 113/5 खो चुकी है | अभी भी 451 रन से पीछे है | भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार अपने पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट 15.5 ओवर में 21 देकर लिए है | प्रसिद्ध कृष्णा भी 2 विकेट झटके है |

IND vs AFG 2026 एकमात्र टेस्ट का प्लेइंग 11

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

ये भी पढ़े : टेस्ट क्रिकेट का असली रोमांच: गेंदबाजों के दबदबे के बीच इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त (मैच रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *