खेल समाचार

Asian Games 2026 के लिए भारत की टीम घोषित, बुमराह की वापसी, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान

India Squad for Asian Games 2026 Bumrah Return in Asia game 2026

India Squad for Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार 7 जून को बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान किया है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वापसी करते हुए नजर आएंगे |

बुमराह की वापसी से मजबूत हुआ गेंदबाजी आक्रमण

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से आराम दिए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह सीधे एशियन गेम्स के लिए टीम में लौटे हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे वाली टीम से मिलती-जुलती है टीम

चयनकर्ताओं ने लगभग उसी कोर ग्रुप पर भरोसा जताया है जिसे हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था। हालांकि मोहम्मद सिराज और प्रिंस यादव इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह टीम प्रबंधन ने अलग संयोजन के साथ उतरने का फैसला किया है।

गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया

भारत ने पिछले एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। उस समय ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिससे भारत एक बार फिर खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

कब और कहां होंगे एशियन गेम्स 2026?

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची प्रीफेक्चर में किया जाएगा। टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले नागोया शहर में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

भारत की टीम (Asian Games 2026)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

ये भी पढ़े : 7 जून को BCCI ने किया Ireland और England दौरे के लिए टीम का ऐलान; Shreyas Iyer नए कप्तान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *