Top 5 batsman most runs in IPL playoffs: आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाती है, लेकिन असली दबाव प्लेऑफ मुकाबलों में देखने को मिलता है। यहां वही खिलाड़ी चमकता है जो बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाने का दम रखता हो। आईपीएल प्लेऑफ में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया है।
आज हम आपको आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड अब तक बेहद शानदार रहा है।
सुरेश रैना 714 रन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रैना ने 24 पारियों में 714 रन बनाए हैं। इन्होने 2014 में क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रन की खेली थी जो आज भी इनकी विस्पोट नॉकआउट पारी मानी जाती है |
एमएस धोनी 523 रन

आज के ज़माने में जब भी महान कप्तान और फिनिशर की जिक्र होती है , तो सबसे पहला नाम एमएस धोनी का आता है | नॉकआउट मुकाबले में रन बनाने के लिस्ट में दुसरे नंबर पर आते है , इन्होने 23 पारियों में 34.86 के औसत से 523 रन बनाये है | धोनी प्लेऑफ में रिकॉर्ड 8 बार नॉटआउट रहे हैं |
शुभमन गिल 475

गुजरात टाइटंस और इंडिया टीम के कप्तान शुभमन गिल ने महज 11 पारियों में 47.50 के औसत से 475 रन बनाये है , ऐसे एक मात्र खिलाडी है जो की आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में खेल रहे है | गिल टॉप-5 के लिस्ट में तीसरे स्थान पर है |
सूर्यकुमार यादव 406

सूर्या कुमार यादव IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने के टॉप-5 के लिस्ट में चौथे नंबर पर है | मुंबई इंडियन के मिस्टर 360 सूर्या कुमार यादव ने 12 पारियों में 36.90 के औसत से 406 रन बनाये है आईपीएल 2019 में क्वालीफ़ायर-1 में चेन्नई के बिरुद्ध 54 गेंद में 71 रन की पारी खेली थी जो आज भी यादगार है |
रोहित शर्मा 405

हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट के पाचवे स्थान पर है | इन्होने 23 पारियों में सिर्फ 18.40 के औसत से 405 रन बनाये है | भले ही इनका औसत इतना कम हो लेकिन इन्होने साल 2015 जे फाइनल मैच में चेन्नई के खिलाफ 26 गेंद में 50 रन बनाकर मुंबई को चैम्पियन बनाया था , और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे |
ये भी देखे : RR vs SRH Eliminator IPL 2026: कौन करेगा क्वालीफायर-2 में एंट्री? पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और Dream11 टीम

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।