खेल समाचार

ENG vs NZ Women 1st T20 2026: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और मैच प्रेडिक्शन देखे :

ENG-W vs NZ-W Dream11 Prediction Hindi: न्यूज़ीलैंड महिला टीम इस समय इंग्लैंड के टूर पर है , जहां 3 वनडे के और 3 टी20 मैच होगा वनडे की बात करे तो पहला मैच इंग्लैंड ने जीता तो दूसरा मैच बारिश के करण नही हुआ , और तीसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड ने वापसी करते हुए तीसरा वनडे अपने नाम कर लिया और सीरीज को 1-1 बराबर कर लिया ,

वनडे के बाद आज 1st टी20 मैच काउंटी ग्राउंड, डर्बी में खेला जायेगा , देखने वाली बात ये है इंग्लैंड जीतेगी या अपने लीजेंड को मिस करेंगे , क्योकि इंग्लैंड की कमान चार्लोट डीन (कप्तान) के हाथ में होगा इनके पास उतना अनुभव नही है लेकिन दूसरी साइड सोफी डिवाइन (कप्तान) इनके पास अनुभव की कमी नही है , तो आज एक साइड युआ और एक साइड लीजेंड की टक्कर होगी |

जानकारीविवरण
मैचइंग्लैंड महिला vs न्यूज़ीलैंड महिला, पहला टी20 मुकाबला
सीरीजन्यूज़ीलैंड महिला टीम का इंग्लैंड दौरा 2026
तारीखआज
समयशाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
स्थानकाउंटी ग्राउंड, डर्बी

दोनों टीमो का स्क्वाड

न्यूज़ीलैंड महिला टीम: सूज़ी बेट्स, सोफी डिवाइन (कप्तान), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, लिया ताहुहू, रोज़मेरी मेयर, ब्री इलिंग, नेंसी पटेल, इज़ी शार्प, फ्लोरा डेवोनशायर।

इंग्लैंड महिला टीम: सोफिया डंकली, डेनिएल गिब्सन, एलिस कैप्सी, माया बाउचियर, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, चार्लोट डीन (कप्तान), इसी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, चारिस पावेली, टिली कोर्टीन-कोलमैन, लिन्से स्मिथ, हीदर नाइट।

ENG-W vs NZ-W हेड टू हेड रिकॉर्ड (T20I)

इंग्लैंड महिला और न्यूज़ीलैंड महिला टीम के बीच अब तक कुल 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड महिला टीम ने 23 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड महिला टीम को 8 मैचों में जीत मिली है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी रहा है।

ENG-W vs NZ-W संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड महिला संभावित Playing 11

सोफिया डंकली, माया बाउचियर, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, इसी वोंग, फ्रेया केम्प।

न्यूज़ीलैंड महिला संभावित Playing 11

सूज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, सोफी डिवाइन (कप्तान), अमेलिया केर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, लिया ताहुहू, रोज़मेरी मेयर, ब्री इलिंग।

काउंटी ग्राउंड, डर्बी पिच रिपोर्ट

काउंटी ग्राउंड, डर्बी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। छोटे मैदान और तेज आउटफील्ड के कारण यहां चौके-छक्कों की अच्छी संख्या देखने को मिलती है।

टी20 मुकाबलों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 150-160 रन के आसपास रहता है। अगर टीम 170 या उससे अधिक का स्कोर बना लेती है, तो वह मजबूत स्थिति में पहुंच जाती है। टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान रहता है।

मौसम रिपोर्ट

डर्बी में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 16–18°C रह सकता है। बारिश की संभावना कम है, इसलिए पूरा मैच होने की उम्मीद है।

ENG-W vs NZ-W Dream11 Prediction Hindi

विकेटकीपर: एमी जोन्स
बल्लेबाज: सूज़ी बेट्स, सोफिया डंकली (कप्तान) , माया बाउचियर
ऑलराउंडर: सोफी डिवाइन , अमेलिया केर (उपकप्तान), एलिस कैप्सी
गेंदबाज: सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, जेस केर, चार्लोट डीन

किन खिलाड़ियों पर रहें नजर

  • सोफी डिवाइन: बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मैच विनर।
  • अमेलिया केर: विकेट लेने और रन बनाने की क्षमता।
  • सोफिया डंकली: शानदार फॉर्म में हैं।
  • सोफी एक्लेस्टोन: इंग्लैंड की सबसे भरोसेमंद स्पिनर।

More: भारत vs अफगानिस्तान ODI सीरीज 2026: प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका