Rashid Khan Indian Citizenship: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उनकी नई बायोग्राफी “Rashid Khan: From Streets to Stardom” में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों से वहां की नागरिकता (Citizenship) का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
IPL के दौरान मिला था बड़ा ऑफर
राशिद ने अपनी किताब में बताया कि आईपीएल के दौरान एक बड़े अधिकारी ने उनसे मुलाकात की थी। उस वक्त उनसे कहा गया, “अफगानिस्तान के हालात अभी थोड़े मुश्किल हैं, आप भारत आ जाइए। हम आपको भारतीय दस्तावेज (Indian Documents) देंगे, आप यहीं रहिए और भारत के लिए क्रिकेट खेलिए।”
“मैं सिर्फ अफगानिस्तान के लिए खेलूंगा”
इस हैरान करने वाले ऑफर पर राशिद खान का जवाब हर किसी का दिल जीतने वाला था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा:
“आपका बहुत शुक्रिया, लेकिन मैं सिर्फ अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेलना चाहता हूं। अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो फिर किसी और देश के लिए भी कभी नहीं खेलूंगा।”
ऑस्ट्रेलिया ने भी किया था अप्रोच
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया ने भी राशिद खान को अपने देश की तरफ से खेलने का प्रस्ताव दिया था। राशिद ने साफ किया कि उनका मकसद पैसा या सुविधाएं नहीं, बल्कि अपने मुल्क का नाम दुनिया भर में रोशन करना है।
सोशल मीडिया पर छाई राशिद की “देशभक्ति”
यह खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस राशिद खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। याद दिला दें कि साल 2018 में भी जब राशिद ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, तब भारतीय फैंस ने उन्हें भारतीय नागरिकता देने की मांग की थी। लेकिन राशिद ने हमेशा अपने देश के झंडे को सबसे ऊपर रखा है।
आपका क्या कहना है राशिद खान के इस जज्बे पर? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं!
ये भी देखे : SRH vs DC IPL 2026: Pitch Report, Playing 11, H2H, मौसम और मैच प्रेडिक्शन