खेल समाचार

SRH vs DC IPL 2026: Pitch Report, Playing 11, H2H, मौसम और मैच प्रेडिक्शन

SRH vs DC IPL 2026 Match Prediction Hindi RAHUL VS HEAD

SRH vs DC IPL 2026 Match Prediction Hindi : आईपीएल 2026 का 31वा मैच हैदराबाद बनाम दिल्ली का भिडंत राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में होगा | हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस फिट तो हो गये है लेकिन वह 25 तारीक को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे इसलिए आज के मैच में ईशान किशन ही कप्तानी करेंगे | वही दिल्ली का कमान अक्षर पटेल के हाथो में होगा दिल्ली अपना पिछला मैच बेंगलुरु को बैंग्लोर में हारा कर आ रही है | तो हैदराबाद ने अपना पिछला दो मैच राजस्थान और चेन्नई को अपने होम ग्राउंड में हराई हो तो आज भी जितने के चांस ज्यादा ही होगा | पॉइंट टेबल की बात करे तो हैदराबाद 4 व दिल्ली 5वे स्थान पर है ,आज जो जीतेगा वह प्लेऑफ के लिए और भी मजबूत हो जायेगा, इसलिए ये मैच दोनों के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण है |

SRH vs DC Match Info
मैच जानकारी
मैचSRH vs DC • 31वां मैच
सीरीजइंडियन प्रीमियर लीग 2026
तारीखआज
समयशाम 7:30 बजे (लोकल), 2:00 PM GMT, 7:00 AM PT, 10:00 AM ET
स्थानराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
लाइव स्ट्रीमिंगJioHotstar
टीवीStar Sports Network

SRH vs DC H2H IPL

SRH vs DC Head to Head
आमने-सामने के आँकड़े
कुल मैच खेले गए26
सनराइजर्स हैदराबाद जीता13
दिल्ली कैपिटल्स जीता12
बिना परिणाम1
सनराइजर्स हैदराबाद का सर्वोच्च स्कोर266/7
दिल्ली कैपिटल्स का सर्वोच्च स्कोर207/3

DC vs SRH संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशन मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स 

पथुम निसांका, केएल राहुल, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है। यहाँ गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग और बाउंस देखने को मिलता है।

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और भी आसान हो जाती है और बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन यह पिच पूरी तरह स्पिन फ्रेंडली नहीं होती। IPL मैचों में यहाँ अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर: 170-190 रन

चेज करना यहाँ आसान रहता है, इसलिए टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है

हैदराबाद मौसम का हाल (Match Day)

आज हैदराबाद में मौसम साफ और गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है, जिससे मैच बिना रुकावट पूरा होने की पूरी संभावना है। शाम के समय तापमान करीब 30-34°C के बीच रहेगा, जबकि मैच के दौरान धीरे-धीरे हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

बारिश की संभावना: 0-5%
ह्यूमिडिटी: 40-60%
हवा की गति: हल्की (10-15 km/h)

आज के मैच में सबकी नजरे इन पर होगी

ट्रैविस हेड

ट्रैविस हेड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अगर हेड आज क्रीज पर टिक गए, तो वह अकेले दम पर बड़े स्कोर की नींव रख सकते हैं। उनकी आक्रामक शुरुआत SRH को शुरुआती बढ़त दिला सकती है, इसलिए आज के मुकाबले में सबकी नजर ट्रैविस हेड पर रहने वाली है।

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन मिडिल ऑर्डर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। वह स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और किसी भी समय मैच पलट सकते हैं।

केएल राहुल

केएल राहुल टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वह पारी को संभालने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को फंसाने में माहिर हैं। मिडिल ओवर्स में उनकी गेंदबाजी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है, इसलिए आज सभी की नजरें उन पर रहेंगी।

IPL 2026 Points Table
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल
टीमPWLNRPtsNRR
PBKS650111+1.420
RCB64208+1.171
RR64208+0.599
SRH63306+0.566
DC53206+0.310
GT63306-0.821
MI62404+0.067
CSK62404-0.780
LSG62404-1.173
KKR71513-0.879

Dream11 भविष्यवाणी

More: पंजाब किंग्स का दबदबा बरकरार, देखें सभी 10 टीमों की रैंकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *