WDL vs EDR 20 Match Highlight & Report DPL 2026 : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश के कारण मैच 15 ओवर तक सीमित कर दिया गया था। वेस्ट दिल्ली लायंस ने लक्ष्य का पीछा महज 4.1 ओवर में दो विकेट खोकर कर लिया।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने बनाए 95 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत खराब रही और ध्रुव कौशिक पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अर्पित राणा ने 20 गेंदों में 32 रन और सुजल सिंह ने 22 गेंदों में 34 रन बनाकर पारी को संभाला।
हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद ईस्ट दिल्ली की रन गति धीमी हो गई। कप्तान मयंक रावत ने 19 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए, जबकि हार्दिक शर्मा ने 23 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 95 रन बनाए।
शुबम दुबे और मयंक गुसाईं की शानदार गेंदबाजी
वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से शुबम दुबे और मयंक गुसाईं ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए। शुबम दुबे ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि मयंक गुसाईं ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
तिशांत डबला ने भी एक विकेट हासिल किया। उन्होंने दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के शुरुआती बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने 4.1 ओवर में जीता मैच
डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने आक्रामक शुरुआत की। कृष्ण यादव ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। जितेश सिंह ने भी आठ गेंदों में 16 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, वह सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान आयुष दोसजा बिना खाता खोले नाबाद रहे।
कृष्ण यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच
वेस्ट दिल्ली लायंस ने 4.1 ओवर में दो विकेट खोकर 58 रन बनाए और डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। कृष्ण यादव को उनकी विस्फोटक नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़े : युगल सैनी के तूफान में उड़ा साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 4 विकेट से मारी बाजी

Niraj Yadav is the Founder of Kehlsamachar.com and a passionate cricket content writer. He covers match previews, reports, live updates, player performances, points tables, and major cricket tournaments, bringing readers clear, reliable, and up-to-date sports coverage.
