SL vs WI 2nd T20 2026 Match Report : श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के बीच चल रहे तीन टी20 सीरीज का दूसरा मैच 14 जून को खेले गये मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 194 रन बोर्ड पर लगा दिए | जवाब में वेस्ट इंडीज की 18.1 ओवर में 157 रन सिमिट गई | श्रीलंका ने इस मैच को 37 रन से जीत कर सीरीज में 1-1 से बराबर पर ला खड़ा कर दी |
श्रीलंका बैटिंग हाईलाइट
श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पथुम निसांका 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर मैथ्यू फोर्डे का शिकार बने। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 19 गेंदों में 31 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
कमिल मिशारा ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पवन रत्नायके 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कमिंदु मेंडिस ने 20 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया।
आखिरी ओवरों में दासुन शनाका ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 58 रन बनाए और 5 चौके तथा 4 छक्के लगाए। दुनिथ वेलालागे 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने 11 अतिरिक्त रन भी जुटाए और स्कोर 194/6 तक पहुंचा दिया।
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का प्रदर्शन
वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। मैथ्यू फोर्डे ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। शमार स्प्रिंगर को 1 विकेट मिला, जबकि अकील होसैन, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई वेस्टइंडीज
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। ब्रैंडन किंग 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान शाई होप 4 गेंदों में 6 रन ही बना सके।
इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। रोवमैन पॉवेल ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 43 रन बनाए और 5 चौके तथा 2 छक्के लगाए।
शेरफेन रदरफोर्ड ने 11 गेंदों में 14 रन, रोस्टन चेज ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड बिना खाता खोले आउट हो गए। मैथ्यू फोर्डे ने 8 रन, शमार स्प्रिंगर ने 1 रन और अकील होसैन ने 6 गेंदों में 14 रन की तेज पारी खेली। शमार जोसेफ 4 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
चमीरा और हसरंगा ने खत्म की वेस्टइंडीज की उम्मीदें
श्रीलंका की ओर से दुश्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने भी 3 विकेट झटके। दुनिथ वेलालागे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि महीश तीक्षणा को 1 विकेट मिला।
कमिल मिशारा की नाबाद 61 रन की पारी और दासुन शनाका के विस्फोटक 58 रन की बदौलत श्रीलंका ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 157 रन पर समेट दिया और टीम को 37 रन से शानदार जीत दिला दी।
SL vs WI 2nd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसैन, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर।
श्रीलंका की प्लेइंग XI
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कमिल मिशारा, पवन रत्नायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा।
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच किसने जीता?
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराकर दूसरा टी20 मैच जीत लिया।
SL vs WI 2nd T20I में श्रीलंका का स्कोर कितना रहा?
श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए।
SL vs WI 2nd T20I में वेस्टइंडीज कितने रन पर ऑलआउट हुई?
वेस्टइंडीज की टीम 18.1 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई।

Niraj Yadav is the Founder of Kehlsamachar.com and a passionate cricket content writer. He covers match previews, reports, live updates, player performances, points tables, and major cricket tournaments, bringing readers clear, reliable, and up-to-date sports coverage.
