IPL 2026 Latest Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज़ से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के नियमित कप्तान और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस अपनी पुरानी पीठ की चोट (Back Injury) से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को शुरुआती मैचों के लिए कप्तानी सौंपने का फैसला किया है।
ईशान किशन होंगे कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, ईशान किशन टूर्नामेंट के पहले कुछ मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, युवा सनसनी अभिषेक शर्मा को इस दौरान उप-कप्तान (Deputy) की भूमिका दी गई है। हालांकि, यह बदलाव केवल अस्थायी है। जैसे ही कमिंस पूरी तरह फिट होकर लौटेंगे, वह फिर से कप्तानी संभाल लेंगे।
कितने मैच मिस करेंगे पैट कमिंस?
खबरों की मानें तो पैट कमिंस 23 मार्च को हैदराबाद के कैंप से जुड़ेंगे, लेकिन वह सीधे मैदान पर नहीं उतरेंगे। वह फ्रेंचाइजी के साथ अपनी रिहैबिलिटेशन (Rehab) प्रक्रिया पूरी करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वह सीजन के शुरुआती 3 मैच मिस कर सकते हैं।
बता दें कि कमिंस पिछले साल दिसंबर से ही मैदान से बाहर हैं। उन्होंने एशेज सीरीज का भी केवल एक मैच खेला था और हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें IPL खेलने की मंजूरी दे दी है।
IPL 2026 Latest Update SRH का शुरुआती शेड्यूल (IPL 2026)
सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करेगी:
28 मार्च: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु)
2 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता)
5 अप्रैल: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद – होम ग्राउंड)
अनुभव के आधार पर ईशान को मिली प्राथमिकता
मैनेजमेंट के पास कप्तानी के लिए अभिषेक शर्मा का विकल्प भी था, लेकिन 27 वर्षीय ईशान किशन के पास 119 IPL मैचों का विशाल अनुभव है, जबकि अभिषेक ने अब तक 77 मैच खेले हैं। हाल ही में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने में इन दोनों खिलाड़ियों का अहम रोल रहा था, जिसे देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि ईशान की कप्तानी में टीम शानदार शुरुआत करेगी।

Niraj Yadav is the Founder of Kehlsamachar.com and a passionate cricket content writer. He covers match previews, reports, live updates, player performances, points tables, and major cricket tournaments, bringing readers clear, reliable, and up-to-date sports coverage.
