ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम को एक बेहद कठिन सबक मिला है। ind w vs aus w only test 2026 hindi के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी सरजमीं पर दबदबा बनाए रखते हुए भारत को 10 विकेट से रौंद दिया। पर्थ या एडिलेड जैसी तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का संघर्ष साफ नजर आया, जहाँ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने अपनी गति और सटीकता से मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
इस लेख में हम विश्लेषण करेंगे कि ऑस्ट्रेलियाई कंडीशंस में भारतीय टीम की रणनीति कहाँ फेल हुई और एनाबेल सदरलैंड का वह ऐतिहासिक प्रदर्शन कैसा रहा जिसने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।
पहली पारी: भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रणनीति साफ कर दी थी। टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और पिच की नमी का पूरा फायदा उठाया। भारतीय पारी की शुरुआत काफी धीमी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पिच पर टिकने के लिए बहुत संघर्ष किया।
मंधाना ने अपनी पहली पारी में 13 गेंदों का सामना किया लेकिन वह केवल 4 रन ही बना सकीं। उनके साथ ओपनिंग करने उतरी शेफाली वर्मा ने थोड़ा आक्रामक रुख अपनाया और 48 गेंदों में 35 रन जड़े, जिसमें 6 शानदार चौके शामिल थे। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह दबाव में आ गया।
जेमिमा रोड्रिग्स की जुझारू पारी
मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जेमिमा ने 84 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जो पहली पारी में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर था। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 15 गेंदों में 19 रन बनाकर उम्मीद जगाई थी,
लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 7 रन और ऋचा घोष ने 11 रनों का योगदान दिया। अंत में काशवी गौतम ने नाबाद 34 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम के स्कोर को 198 रनों तक पहुँचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए और लुसी हैमिल्टन ने 3 विकेट और ब्राउन ने भी 2 विकेट झटके ।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और सदरलैंड का तूफानी शतक
जब ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी खेलने उतरी, तो उन्होंने दिखाया कि इन पिचों पर रन कैसे बनाए जाते हैं। एलिसे पैरी और एनाबेल सदरलैंड के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने भारत को मैच से बाहर कर दिया। पैरी ने 116 गेंदों में 76 रनों की क्लासिक पारी खेली, जबकि सदरलैंड ने 170 गेंदों में 129 रनों का विशाल शतक जड़ा।
उनकी इस पारी में 17 चौके शामिल था। भारत की ओर से सायली सतघरे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और क्रांति गौड़ ने 2 विकेट चटकाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन बनाकर 125 रनों की भारी बढ़त हासिल कर ली। IND W vs AUS W Live Score Updates देखने वाले दर्शकों के लिए यह बढ़त निर्णायक साबित हुई।
भारत की दूसरी पारी: कंगारू गेंदबाजों का कहर
दूसरी पारी में 125 रनों के कर्ज को उतारने उतरी भारतीय टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई। शेफाली वर्मा ने 5 गेंदों में 5 रन बना पाई और प्रतिका रावल ने 137 गेंदों में 63 रन जोड़कर संघर्ष किया। लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। स्मृति मंधाना मात्र 2 रन बनाकर आउट हुईं,
जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 और जेमिमा रोड्रिग्स 14 रन ही बना सकीं। मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा (9) और स्रेह राणा (30) ने कुछ देर विकेट बचाए, लेकिन ऋचा घोष, काशवी गौतम और क्रांति गौड़ बिना खाता खोले (0) ही पवेलियन लौट गईं। पूरी भारतीय टीम 149 रनों पर सिमट गई
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन (2nd Innings)
ind w vs aus w only test 2026 hindi : दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी बेहद सटीक रही। Lucy Hamilton bowling stats लुसी हैमिल्टन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 8 ओवरों में मात्र 32 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। एनाबेल सदरलैंड ने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए 6 ओवरों में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। स्पिन गेंदबाज अलाना किंग ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 10.2 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट झटके। डार्सी ब्राउन 1 और एशले गार्डनर को भी 2 सफलता मिली, जिससे भारत की पारी 48.2 ओवरों में ही ढेर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से एकतरफा जीत
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 28 रनों का आसान लक्ष्य मिला। Australia Women won by 10 wickets का टैग हासिल करने के लिए उनके ओपनर्स जॉर्जिया वोल (16*) और फोएबे लिचफील्ड (11*) ने मात्र 4.3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट मैच अपने नाम किया और Women’s Test Cricket 2026 में अपनी बादशाहत कायम रखी।
टीम इंडिया की हार के मुख्य कारण
हार का सबसे बड़ा कारण स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की दोनों पारियों में विफलता रही। मंधाना का 4 & 2 रन और शेफाली का दूसरी पारी में केवल 5 रन पर आउट होना टीम को बैकफुट पर ले गया। इसके अलावा Sutherland All-round performance भारत पर भारी पड़ा।
भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर सेट होने में नाकाम रहे और ऋचा घोष व निचले क्रम का दूसरी पारी में ‘डक’ पर आउट होना हार की अंतिम कील साबित हुआ। Kehlsamachar.com के अनुसार, भारतीय टीम को विदेशी जमीन पर खेलने के लिए अपनी तकनीक में बदलाव करने की सख्त जरूरत है।
स्मृति मंधाना ने मैच की दोनों पारियों में कुल कितने रन बनाए?
मंधाना ने पहली पारी में 4 रन और दूसरी पारी में 2 रन बनाए।
इस मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
सायली सतघरे ने पहली पारी में 4 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज कौन रही?
लुसी हैमिल्टन ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग को 2-2 विकेट मिले।
इस मैच में शतक लगाने वाली खिलाड़ी कौन है?
ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने 129 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।