खेल समाचार

IRE vs IND 2nd T20I Preview: सीरीज बचाने उतरेगी Team India, क्या आयरलैंड फिर करेगा बड़ा उलटफेर?

IND vs IRE 2nd T20I 2026 Pitch Report Match Prediction IND vs IRE 2nd T20I

IND vs IRE 2nd T20I 2026 Pitch Report Match Prediction : भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून (रविवार) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। पहले टी20 में 34 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के सामने सीरीज बराबर करने की चुनौती होगी, जबकि मेजबान टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

टी20 में अभिषेक शर्मा की 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। दूसरी ओर, आयरलैंड के कप्तान लॉरकन टकर ने अर्धशतक लगाया, जबकि मैथ्यू हॉल्लार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार गेंदबाजी कर भारत को 148 रन पर समेट दिया। ऐसे में दूसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

IND vs IRE 2nd T20I Match Details

मैच डिटेल्सजानकारी
मैचIRE vs IND, 2nd T20I
सीरीजIndia Tour of Ireland 2026
तारीखरविवार, 28 जून 2026
समय1:30 PM Local | 12:30 PM GMT | 5:30 AM PT | 8:30 AM ET
स्थानCivil Service Cricket Club, Belfast

सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगा भारत

पहले टी20 में भारतीय टीम ने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिनकी कीमत उसे हार के रूप में चुकानी पड़ी। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन बनाकर शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होने के बाद संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अगर भारत को सीरीज बराबर करनी है तो टॉप ऑर्डर के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर को भी जिम्मेदारी निभानी होगी।

गेंदबाजी में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने प्रभावित किया, लेकिन डेथ ओवरों में जरूरत से ज्यादा रन देना भारत की हार का बड़ा कारण बना। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया इन कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी।

आयरलैंड इतिहास रचने के बेहद करीब

पहले मैच की जीत ने आयरलैंड का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया है। कप्तान लॉरकन टकर ने बल्ले से शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि गैरेथ डेलानी ने तेज 49 रन बनाकर भारत पर दबाव बनाए रखा। गेंदबाजी में मैथ्यू हॉल्लार्ड, मैथ्यू हम्फ्रीज और जाई मूंद्रा ने भारतीय बल्लेबाजी को पूरी तरह बांधकर रखा।

अगर आयरलैंड दूसरे मुकाबले में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराता है, तो वह पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर नया इतिहास रच सकता है।

IND vs IRE 2nd T20I Pitch Report

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर 170 से 180 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

मौसम का हाल

बेलफास्ट में मैच के दिन मौसम ठंडा रहने की संभावना है। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि फिलहाल पूरे मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है। अगर मौसम साफ रहा तो दर्शकों को पूरे 20-20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs IRE Head to Head in T20I International

भारत और आयरलैंड की टीम टी20 इंटरनेशनल में 9 बार आमने सामने आई है , जिसमे भारत ने 8 बार बाजी मारी है , और आयरलैंड ने 1 मैच जीती है , भले ही भारतीय टीम 9 मैचो में से 8 जीती हो , लेकिन खेले गए पहले टी20 में आयरलैंड ने साबित कर दिया की मैच का रुख और हेड टू हेड रिकॉर्ड को बदल सकते है |

कुल मैच : 9

भारत जीती : 8

आयरलैंड जीती : 1

IND vs IRE 2nd T20Iसंभावित प्लेइंग XI

भारत (Probable XI):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड (Probable XI):

रॉस अडेयर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हॉल्लार्ड, मैथ्यू हम्फ्रीज, लियाम मैकार्थी, जाई मूंद्रा।

RE vs IND 2nd T20I लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

क्रिकेट फैंस भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच निम्न प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं:

📺 टीवी प्रसारण:

  • Sony Sports TEN Network
  • DD Sports

📱 लाइव स्ट्रीमिंग:

  • Sony LIV

ये भी पढ़े : Nitish Reddy ruled out of Ireland & England T20Is due to quadriceps injury

IND vs IRE 2nd T20I के कुछ मुख्य खिलाडी जिन पर होगी सबकी नजरे

लॉरकन टकर : इंडिया vs आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 में जब आयरलैंड की टीम मुश्किल में थी , तब लॉरकन टकर अपने बल्लेबाजी से टीम को एक बड़े स्कोर की और ले गए , इन्होने 36 गेंद में 50 रन की पारी खेली |

गैरेथ डेलानी : खेले गए इंडिया के खिलाफ पिछले मैच में जब आयरलैंड टीम भिखरने के करार पर थी , तब गैरेथ डेलानी ने कप्तान लॉरकन टकर के साथ मिलकर 64 रन की पार्टनरशिप की और टीम को बहुत स्तिथि में ला कर खड़ा कर दिया , इया मैच में सिर्फ 32 गेंद 49 रन की पारी खेली और अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन से दूर रह गए |

मैथ्यू हॉल्लार्ड : मैथ्यू हॉल्लार्ड ने खेले गए पहले मैच में अपनी कमाल की बोलिंग से सबका ध्यान अपने तरफ खीच लिया , कमाल का स्पेल डाला 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए , वह भी इंडिया जैसे बड़ी टीम के सामने ऐसा कमाल हर कोई नही कर पता है |

अभिषेक शर्मा : अभिषेक शर्मा को कौन नही जनता है , एक बार फिर इन्होने कुछ ऐसा ही कमाल किया , जिसके लिए यह जाने जाते है , इंडिया vs आयरलैंड के बीच खेले गए , पिछले मैच में 20 गेंद में 50 रन की पारी खेली फिर भी टीम को नही जीत दिला पाए |

हर्षित राणा : हर्षित राणा ने भी पिछले टी20 मैच में कमाल की बोलिंग की 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए |

IRE vs IND 2nd T20 प्रोजेक्टेड स्कोर

बेलफास्ट की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है, लेकिन बल्लेबाज सेट होने के बाद तेजी से रन बना सकते हैं। दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है:
180-200 रन

अगर आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करता है:
160-175 रन

मैच का संभावित स्कोर

  • औसत पहली पारी का स्कोर: 170+ रन
  • प्रतिस्पर्धी स्कोर: 180+ रन
  • जीत दिलाने वाला स्कोर: 190+ रन
  • प्रोजेक्टेड पहली पारी का स्कोर: 175-195 रन

IRE vs IND मैच प्रेडिक्शन

पहले टी20 में हार के बावजूद भारतीय टीम कागजों पर आयरलैंड से अधिक संतुलित और मजबूत नजर आती है। अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, जबकि श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दूसरी ओर, आयरलैंड घरेलू परिस्थितियों और पहले मैच की जीत से मिले आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। अगर लॉरकन टकर, गैरेथ डेलानी और मैथ्यू हॉल्लार्ड एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मेजबान टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है।

हमारा मैच प्रेडिक्शन: भारत के पास वापसी करने का शानदार मौका है और दबाव में खेलने का अनुभव उसे बढ़त देता है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के जीतने की संभावना थोड़ी अधिक नजर आती है।

Winning Probability:

  • भारत: 60%
  • आयरलैंड: 40%

IRE vs IND Dream11 Fantasy Team (2nd T20I)

Wicketkeepers

  • Sanju Samson
  • Lorcan Tucker

Batters

  • Shreyas Iyer (VC)
  • Abhishek Sharma (C)
  • Harry Tector

All-rounders

  • Shivam Dube
  • Axar Patel
  • Gareth Delany

Bowlers

  • Arshdeep Singh
  • Harshit Rana
  • Matthew Hollard

ये भी देखे : Ireland ने रचा बड़ा उलटफेर! Team India को 34 रन से हराकर T20 सीरीज का धमाकेदार आगाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *