खेल समाचार

गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, केएल राहुल की 92 रनों की पारी गई बेकार

GT vs DC IPL 2026 Highlights Hindi DC VS GT

GT vs DC IPL 2026 Highlights Hindi : गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया यह मैच बहुत ही ज्यादा रोमांचक रहा। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने भी बहुत अच्छा खेल दिखाया, लेकिन वे 209 रन ही बना सके और मात्र 1 रन से यह मैच हार गए। पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे शानदार पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 12 रन बनाए और टीम को शुरुआत दी। विकेटकीपर जोस बटलर ने बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी की और मात्र 27 गेंदों में 52 रन ठोक दिए। जिसमे 5 छक्का और 3 चौका था |

मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर ने टीम को मजबूती दी और 32 गेंदों पर 55 रनों की तेज पारी खेली। अंत में ग्लेन फिलिप्स ने 14 रन बनाए और राहुल तेवतिया ने 1 रन बनाया, जिससे टीम का स्कोर 210 तक पहुँच गया।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का खेल

दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, हालांकि उन्होंने 55 रन खर्च किए। लुंगी एनगिडी ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 1 विकेट लिया। कुलदीप यादव ने भी 1 विकेट हासिल किया। कप्तान अक्षर पटेल और टी नटराजन को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिल पाया, जबकि विपराज निगम ने 1 ओवर में 23 रन दिए।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी और संघर्ष

211 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसंका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने सबसे बेहतरीन खेल दिखाया और मात्र 52 गेंदों में 92 रनों की विशाल पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 11 चौका लगाए। नीतीश राणा ने 5 रन बनाए, जबकि समीर रिज़वी बिना खाता खोले आउट हो गए।

मैच के अंत में डेविड मिलर ने उम्मीद जगाई और 20 गेंदों में 41 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 2 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 रन का योगदान दिया। विपराज निगम ने 12 रन और कुलदीप यादव ने नाबाद 1 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से सिर्फ 2 कदम दूर रह गई।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी और जीत

गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो राशिद खान रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दिल्ली के 3 मुख्य बल्लेबाजों को आउट किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 52 रन दिए। मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा को कोई सफलता नहीं मिली।

इस तरह गुजरात टाइटंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर यह करीबी मुकाबला 1 रन से जीत लिया। केएल राहुल की 92 रनों की पारी भी दिल्ली को जीत नहीं दिला सकी, क्योंकि राशिद खान की गेंदबाजी ने मैच का रुख गुजरात की तरफ मोड़ दिया।

Also more : LSG vs KKR IPL 2026 : मैच प्रीव्यू , पिच रिपोर्ट & स्क्वाड और मैच प्रेडिक्शन , हेड टू हेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *