ENG vs IND WOMEN 3rd T20 2026 PREVIEW: इंग्लैंड महिला और इंडिया महिला के बीच खेले जा रहे 3 टी20 मैचो की सीरीज का आखरी टी 20 मैच आज मंगलवार 2 जून को द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन इंग्लैंड में रात 11 बजे खेला जाएगा | सीरीज में दोनों टीम 1-1 के बराबरी पर है | इस मुकाबले को जो जीतेगा सीरीज भी उसके नाम हो जाएगा |
क्या अनुभवी हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम करेगी कमाल या इंग्लैंड की युवा कप्तान शार्लेट डीन अपने कप्तानी में पहली सीरीज जीतेंगी ? ये मैच दोनों टीमो को के लिए ख़ास है क्यों की कुछ दिनों में वीमेन टी20 वर्ल्ड कप शुरु होने वाला है |
ENG vs IND 3rd T20 PITCH REPORT
टॉन्टन (Taunton) के द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है। यहाँ की पिच सपाट और सख्त होती है, जिससे गेंद बिना किसी अतिरिक्त मूवमेंट के सीधे बल्ले पर आती है और रन बनाना बेहद आसान होता है। इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी हैं और आउटफील्ड बिजली की तरह तेज है, जिसके कारण यहाँ अक्सर बेहद हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं और चौके-छक्कों की बरसात होती है।
शुरुआती ओवरों में ओवरकास्ट कंडीशंस (बादल छाए रहने) की स्थिति में इंग्लिश तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद गेंदबाजों के लिए रन रोकना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस मैदान पर स्पिनर्स के लिए बहुत कम मदद होती है, इसलिए बल्लेबाज आसानी से उनके खिलाफ बड़े शॉट्स खेलते हैं। यहाँ टॉस जीतने वाला कप्तान पिच के सपाट मिजाज को देखते हुए पहले गेंदबाजी चुनकर लक्ष्य का पीछा (Chase) करना ज्यादा पसंद करता है।
IND vs ENG 3rd T20 2026 Playing 11
इंग्लैंड महिला टीम (England Women )
डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ और लॉरेन बेल।
भारत महिला टीम (India Women )
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा और श्री चरणी।
इंग्लैंड महिला और इंडिया महिला का टी20 टीम
इंग्लैंड महिला टीम स्क्वाड
एमी जोन्स (विकेटकीपर), शार्लेट डीन (कप्तान), सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, माया बाउचियर, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लिंसी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर, टिली कॉर्टीन-कोलमैन।
भारत महिला टीम स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, नंदनी शर्मा।
IND W vs ENG W 2026 का तीसरा टी20 मैच कहा और कब होगा ?
इंडिया vs इंग्लैंड 2026 का तीसरा टी20 मैच द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड इंग्लैंड में खेला जायेगा | भारतीय समय अनुसार रात को 11 बजे से मैच स्टार्ट हो जायेगा , जबकि हरमनप्रीत कौर और शार्लोट डीन दोनों टॉस के लिए 30 मिनट पहले ग्राउंड पर आएंगी |
इंग्लैंड महिला और भारतीय महिला का टी20 मैच को लाइव कहा देखे ?
भारतीय वीमेन vs इंग्लैंड वीमेन की बीच चल रहे तीन टी20 मैचो का सीरीज का आखरी मैच SonyLIV पर उपलब्ध होगी। वहीं टीवी पर मैच का प्रसारण Sky Sports चैनल पर किया जाएगा।
IND vs ENG T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल टी20 मैच: 34
- इंग्लैंड महिला टीम जीती: 23
- भारत महिला टीम जीती: 11
कौन जीत सकता है मुकाबला ?
बहुत से फैंस का ये भी सवाल होगा , की तीसरे टी20 मैच को कौन जीतेगा तो बता दे की दोनों टीम को देखते हुए , ये नजर आ रहा है की दोनों का हालिया फॉर्म अच्छा है जबकि इस सीरीज में भी दोनों ने में अच्छी खेल खेली और 1-1 मैच जीती है , ऐसे में कहा जाए तो भारतीय महिला टीम इंग्लैंड से मजबूत दिख रही है , क्यों की इंडिया के पास सब अनुभवी प्लेयर है वही , इंग्लैंड की ओर से काफ़ी प्लेयर को अनुभव की कमी है , यहाँ तक शार्लेट डीन को कप्तानी का इतना अनुभव नही है , लेकिन इंग्लैंड ने पिछले मैच में अच्छा खेल दिखाया और सीरीज को 1-1 पर बराबरी पर ला दी | इस मैच में 60% इंडिया और 40% इंग्लैंड का चांस है जितने का |
ENG vs IND 3rd T20 FANTESY TEAM
एमी जोन्स (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर , जेमिमा रोड्रिग्स, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल,
ये भी देखे : क्या पाकिस्तान लाहौर में सीरीज करेगा अपने नाम, या ऑस्ट्रेलिया करेगी पलटवार? पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टीम

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।