CSK vs DC IPL 2026 Dream11 Prediction Today Match : आईपीएल 2026 के डबल हेडर के दिन का दूसरा मैच चेन्नई बनाम दिल्ली के बीच आईपीएल का 18 मैच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई में शाम 7 बजे से स्टार्ट होगा | चेन्नई को इस सीजन की पहली जीत की तलास है वही दिल्ली ने 3 मैच खेली है जिसमे शुरु के दोनों मैच जीती थी तीसरा मैच भी जीत कर हार गयी , चेन्नई ने भी 3 मैच खेली है और तीनो मैच हार गयी है , क्या आज जो जीत के तलास में है वह मिलेगी या हार का सिलसिला जारी रहेगा |
एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच रिपोर्ट
चेपॉक की पिच को पारंपरिक रूप से धीमी और टर्न लेने वाली माना जाता है। यहाँ की मिट्टी शुष्क होती है, जिसकी वजह से जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच टूटने लगती है। इसका सबसे बड़ा फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिलता है। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों का यहाँ हमेशा दबदबा रहा है क्योंकि यहाँ गेंद पिच पर पड़कर रुकती है और काफी टर्न लेती है।
बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यहाँ रन बनाना आसान नहीं होता। बल्लेबाजों को यहाँ बड़े शॉट्स खेलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि गेंद बल्ले पर उतनी तेजी से नहीं आती। पावरप्ले में जब गेंद नई और सख्त होती है, तब रन बनाना थोड़ा आसान होता है, लेकिन मध्यम ओवरों में स्पिनर्स के सामने रन गति को बढ़ाना एक बड़ी चुनौती बन जाती है।
मैच के समय की भूमिका यहाँ काफी अहम होती है। अगर मैच शाम का है, तो चेन्नई की उमस और गर्मी की वजह से ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर बन जाती है। ओस गिरने के बाद पिच थोड़ी गीली हो जाती है, जिससे गेंद फिसलने लगती है और स्पिनर्स को ग्रिप करने में दिक्कत आती है। ऐसी स्थिति में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीमें यहाँ अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं ताकि ओस का फायदा उठाया जा सके।
यहाँ का औसत स्कोर आमतौर पर 160-170 के आसपास रहता है। अगर कोई टीम यहाँ 180 से ज्यादा रन बना लेती है, तो वह एक बहुत ही मजबूत स्कोर माना जाता है क्योंकि चेपॉक पर बड़े लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से कठिन रहा है।
CSK बनाम DC: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (H2H)
आईपीएल इतिहास में अब तक चेन्नई और दिल्ली के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में चेन्नई का दबदबा साफ दिखाई देता है:
- कुल मैच खेले गए: 31
- चेन्नई सुपर किंग्स की जीत: 19
- दिल्ली कैपिटल्स की जीत: 12
- कोई परिणाम नहीं: 0
आंकड़ों के अनुसार, चेन्नई ने दिल्ली के खिलाफ अपने 61% से अधिक मैच जीते हैं। हालांकि, हाल के समय में दिल्ली ने चेन्नई को कड़ी टक्कर दी है, जिसमें 2025 के सीजन में चेपॉक के मैदान पर दिल्ली की 25 रनों से मिली जीत भी शामिल है।
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होने वाले महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर , ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कहा देखे ?
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के माध्यम से ले सकते हैं। अगर आप लेपटोप या मोबाइल &टेबलेट में देखना चाहते है तो जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप आपके लिए सही प्लेटफॉर्म है। नही तो जियोहॉटस्टार के वेबसाइट पर जाके सीधा देख सकते है लेकिन अपने jio के नंबर से लॉग इन करना होगा |
चेन्नई का मैच कहा होगा और कितने बजे शुरु होगा ?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।
ड्रीम 11 टीम आपके के लिए अगर आप फैंटेसी के सौखीन हो तब
केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन , नीतीश राणा, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर , आयुष म्हात्रे, अक्षर पटेल , शिवम दुबे , मुकेश कुमार मैट हेनरी, नूर अहमद,
ये भी देखे : हैदराबाद बनाम पंजाब मैच प्रीव्यू , पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 , हेड 2 हेड रिकॉर्ड & प्रेडिक्शन