खेल समाचार

BANGLADESH vs ZIMBABWE Match Prediction: Playing XI, Pitch Report, Weather Report, H2H Record & Fantasy XI | ZIM vs BAN 2nd T20I 2026

BAN vs ZIM Match Prediction & Preview | 2nd T20 2026 : बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जा रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अब अपने बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जुलाई 2026 को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में मेजबान जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 32 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

अब यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला सीरीज में बने रहने की आखिरी उम्मीद होगा। अगर मेहमान टीम यह मैच हार जाती है, तो तीन मैचों की सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, जहां एक ओर जिम्बाब्वे जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश जोरदार वापसी कर सीरीज को निर्णायक मुकाबले तक ले जाने की कोशिश करेगा। मुकाबले से पहले आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मौसम, संभावित प्लेइंग इलेवन, ड्रीम11 टीम, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मैच प्रेडिक्शन।

ZIM vs BAN Match Details

ZIM vs BAN 2nd T20I 2026 – Match Details
MatchZimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I
SeriesBangladesh Tour of Zimbabwe, 2026
Date17 July 2026 (Friday)
Time12:30 PM Local | 10:30 AM GMT | 4:00 PM IST
VenueQueens Sports Club, Bulawayo

BAN vs ZIM 2nd T20I 2026 Pitch Report: Queens Sports Club, Bulawayo

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलित मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में अच्छी स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं होता। हालांकि, एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट भी खेल सकते हैं।

पहले टी20 मुकाबले में इसी मैदान पर जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 170/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया था, जबकि बांग्लादेश की पूरी टीम 19 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे साफ पता चलता है कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह आसान नहीं है और जो टीम परिस्थितियों के अनुसार बेहतर खेल दिखाएगी, उसके जीतने की संभावना अधिक रहेगी।

मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। इस मैदान पर 160-175 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते समय परिस्थितियों का बेहतर अंदाजा लगाया जा सके।

🌤️ ZIM vs BAN Weather Report
VenueQueens Sports Club, Bulawayo
WeatherHazy Clouds
Temperature18.6°C
Humidity21%
Rain Chance0%
ConditionsThe weather is expected to remain pleasant with hazy clouds. There is no rain forecast, so a full 20-over match is expected without weather interruptions.

BAN vs ZIM Head-to-Head Record T20 International

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बांग्लादेश ने 14 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि मौजूदा तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे ने पहला मुकाबला 32 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में दूसरे टी20 में बांग्लादेश वापसी की कोशिश करेगा, जबकि जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

Head to Head Record in T20Is
StatsRecord
Total T20I Matches25
Bangladesh Wins14
Zimbabwe Wins11
Current Series ScoreZimbabwe lead 1-0 (3-match series)
Last T20I ResultZimbabwe won by 32 runs

BAN vs ZIM Last 5 Match Performance

📊 ZIM vs BAN Team Form (Last 5 Matches)
TeamLast 5 Matches
🇿🇼 Zimbabwe WLLLW
🇧🇩 Bangladesh LLLLL

ZIM vs BAN 2nd T20 2026: संभावित प्लेइंग XI

जिम्बाब्वे संभावित प्लेइंग XI:

ब्रायन बेनेट, तादीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, क्लाइव मडांडे, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग XI:

तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय (कप्तान), यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा।

नोट: यह संभावित प्लेइंग इलेवन पिछले टी20 मुकाबले के आधार पर तैयार की गई है। दोनों टीमें दूसरे टी20 में भी इसी संयोजन के साथ उतर सकती हैं, हालांकि टॉस और पिच की परिस्थितियों को देखते हुए अंतिम समय में बदलाव संभव है।

BAN vs ZIM 2nd T20 2026 : बेस्ट प्र्फोर्मार इस मैच के

संभावित बेस्ट बैटर : ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट पहले टी20 में अच्छी लय में नज़र आए थे। उन्होंने 30 गेंदों में 44 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। अगर वह दूसरे टी20 में भी इसी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हैं, तो टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।

संभावित बेस्ट बॉलर : नाहिद राणा

बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ नाहिद राणा पहले टी20 में शानदार लय में दिखे थे। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। अगर वह दूसरे टी20 में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

ZIM vs BAN 2nd T20I 2026 संभावित प्रोजेक्टेड स्कोर

अगर जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करे:

  • पहले 6 ओवर (Powerplay): 45–55 रन
  • Projected Total: 165–175 रन

अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करे:

  • पहले 6 ओवर (Powerplay): 40–50 रन
  • Projected Total: 150–160 रन

Prediction: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो की पिच पर 160+ रन का स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है। पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने इसी मैदान पर 170 रन बनाए थे और बांग्लादेश 138 रन पर सिमट गया था। ऐसे में जो टीम 165 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा करेगी, उसके जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए पावरप्ले का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है।

ZIM vs BAN 2nd T20I 2026 : Match Prediction

जिम्बाब्वे ने पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 32 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। मेजबान टीम को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा, जबकि बांग्लादेश लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहा है और उसे बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत होगी।

यदि सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट और ब्लेसिंग मुजरबानी एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो जिम्बाब्वे के पास सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को जीत के लिए तंजीद हसन तमीम, तौहीद हृदोय और तस्कीन अहमद से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

हमारी मैच भविष्यवाणी:

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) इस मुकाबले को जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

Winning Probability:

  • Zimbabwe: 60%
  • Bangladesh: 40%

ZIM vs BAN Dream11 Fantasy Team (2nd T20I 2026)

विकेटकीपर (WK):

  • तादीवानाशे मारुमानी

बल्लेबाज (BAT):

  • ब्रायन बेनेट
  • तंजीद हसन तमीम
  • तौहीद हृदोय
  • सैफ हसन

ऑलराउंडर (AR):

  • सिकंदर रज़ा (कप्तान)
  • रयान बर्ल
  • महेदी हसन

गेंदबाज (BOWL):

  • ब्लेसिंग मुजरबानी (उपकप्तान)
  • तस्कीन अहमद
  • नाहिद राणा

BAN vs ZIM 2nd T20 लाइव मैच कहा देखे ?

भारत में जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट फैंस मैच का लाइव एक्शन वहीं देख सकते हैं। वहीं, मैच प्रीव्यू, मैच रिपोर्ट, हाइलाइट्स और सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Kehlsamachar.com पर विजिट करें।

ये भी देखे : जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया, नगारावा-मुजरबानी की घातक गेंदबाजी से सीरीज में 1-0 की बढ़त

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

यह मैच 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

ZIM vs BAN दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा।

ZIM vs BAN दूसरा टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो (Queens Sports Club, Bulawayo) में खेला जाएगा।

भारत में ZIM vs BAN दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

ZIM vs BAN दूसरे टी20 मैच की प्रीव्यू, मैच रिपोर्ट और हाइलाइट्स कहाँ पढ़ें?

मैच की प्रीव्यू, मैच रिपोर्ट, हाइलाइट्स और सभी लेटेस्ट अपडेट्स Kehlsamachar.com पर पढ़ सकते हैं।