खेल समाचार

अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, मोहम्मद नबी बाहर, रहमत शाह पहली बार संभालेंगे कप्तानी

Afghanistan Squad for Ireland ODI Series 2026 : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा फैसला अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम से बाहर रखना रहा। वहीं तेज गेंदबाज फज़लहक फारूकी की वापसी हुई है, जबकि यामीन अहमदज़ई और सलीम सफी को भी टीम में जगह मिली है।

यह वनडे सीरीज 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी और दोनों टीमें कुल पांच मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।

मोहम्मद नबी को नहीं मिली जगह

लंबे समय से अफगानिस्तान के लिए अहम भूमिका निभा रहे मोहम्मद नबी इस बार वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। हालांकि बोर्ड की ओर से नबी को बाहर किए जाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है।

फारूकी की वापसी, तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

हाल ही में टीम से बाहर रहे तेज गेंदबाज फज़लहक फारूकी की एक बार फिर वापसी हुई है। उनके अलावा यामीन अहमदज़ई और सलीम सफी को भी चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल किया है।

वहीं, पिछले दौरे का हिस्सा रहे फरीद मलिक और बिलाल सामी इस बार टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके।

रहमत शाह पहली बार करेंगे कप्तानी

इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान रहमत शाह के हाथों में होगी। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मौका होगा जब वह वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

सीरीज का कार्यक्रम

पांच मैचों की यह वनडे सीरीज 5 अगस्त से शुरू होगी। शुरुआती दो मुकाबले ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड, मैघेरामेसन में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें बेलफास्ट जाएंगी, जहां सीरीज के अंतिम तीन मुकाबले 10, 12 और 15 अगस्त को आयोजित होंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए अफगानिस्तान की वनडे टीम

  • रहमत शाह (कप्तान)
  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ (उपकप्तान)
  • इब्राहिम जादरान
  • सिद्दीकुल्लाह अताल
  • हश्मतुल्लाह शाहिदी
  • दरविश रसूली
  • अजमतुल्लाह ओमरजई
  • इकराम अलीखिल
  • नंगयाल खारोटाई
  • राशिद खान
  • ए.एम. गजनफर
  • यामीन अहमदज़ई
  • सलीम सफी
  • फज़लहक फारूकी
  • जिया-उर-रहमान शरीफी

युवा खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस

अफगानिस्तान ने इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। चयनकर्ताओं की कोशिश टीम में संतुलन बनाने और भविष्य के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज कई युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर होगी।

ये भी देखे : भारत में भी खेला जा सकता है एशेज टेस्ट! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिए बड़े संकेत


अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किसे कप्तान बनाया है?

रहमत शाह को पहली बार अफगानिस्तान की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

क्या मोहम्मद नबी इस सीरीज का हिस्सा हैं?

नहीं, अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को इस बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज कब से शुरू होगी?

पांच मैचों की वनडे सीरीज 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी।