KR vs CK मैच रिपोर्ट: बेन मैकडरमॉट के तूफानी अर्धशतक से कोलंबो कैप्स ने कैंडी रॉयल्स को 68 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह

CK vs KR  Eliminator Match Highlight & Report | LPL 2026 : लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलंबो कैप्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैंडी रॉयल्स को 68 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में कोलंबो कैप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203/7 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में कैंडी रॉयल्स की पूरी टीम 18.4 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। शानदार बोलिंग वाले वानुजा सहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बेन मैकडरमॉट की विस्फोटक पारी से कोलंबो कैप्स ने बनाया 203 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलंबो कैप्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रुबिन हरमन सिर्फ 2 रन और सदीरा समरविक्रमा 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद बेन मैकडरमॉट ने पारी को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कैंडी के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

मैकडरमॉट ने सिर्फ 39 गेंदों पर 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 182.05 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

कप्तान कामिंडु मेंडिस ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि जनिथ लियानागे ने 19 गेंदों पर 32 रन की तेज पारी खेली। आखिर में जेम्स नीशम ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। निर्धारित 20 ओवर में कोलंबो कैप्स ने 203/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

कैंडी रॉयल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी

204 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी रॉयल्स की शुरुआत ठीक रही। लाहिरू उदारा ने 36 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पवन संदेश ने 21 रन का योगदान दिया। लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

डेल फिलिप्स (4), कुसल परेरा (2), इफ्तिखार अहमद (15), वानिंदु हसरंगा (1), विजय शंकर (4) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (14) उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। लगातार विकेट गिरने से टीम कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी और 18.4 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत

कोलंबो कैप्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कैंडी रॉयल्स पर दबाव बनाए रखा। वानुजा सहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं मल्शा थारुपाथी, मिलान प्रियानाथ रत्नायके, मुजीब उर रहमान और शहनवाज दहानी ने भी 2-2 विकेट लेकर कैंडी की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने कोलंबो कैप्स की जीत को आसान बना दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच

वानुजा सहान को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 8 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और मैच का रुख कोलंबो कैप्स की ओर मोड़ दिया।

इस शानदार जीत के साथ कोलंबो कैप्स ने क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां अब उनकी नजर फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी। वहीं कैंडी रॉयल्स का LPL 2026 का सफर एलिमिनेटर में हार के साथ समाप्त हो गया।

ये भी देखे : कमिल मिशारा के शतक से जाफना किंग्स ने गॉल गैलेंट्स को 12 रन से हराकर LPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह