खेल समाचार

GC vs CG 19th T20 MP T20 2026 Prediction: कौन जीतेगा रोमांचक मुकाबला? पिच रिपोर्ट, फॉर्म और पूरा प्रीव्यू

GC vs CG 19th T20 MP T20 2026 Prediction GC vs CG 19th T20 MP T20 2026

GC vs CG 19th T20 MP T20 2026 Prediction: मध्य प्रदेश T20 2026 का 19वां मुकाबला ग्वालियर चीता (GC) और चंबल घड़ियाल्स (CG) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 11 जून, गुरुवार रात 7:30 बजे इंदौर के ऐतिहासिक होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

CG इस समय टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक नजर आ रही है, जबकि GC भी लगातार जीत के साथ वापसी कर रही है। ऐसे में यह मैच पूरी तरह कांटे की टक्कर वाला रहने वाला है

Match Details

विवरणजानकारी
मैचGwalior Cheetahs vs Chambal Ghariyals
मैच नंबर19th T20
तारीख11 जून 2026
समय7:30 PM (IST)
वेन्यूHolkar Stadium, Indore
लाइवFanCode, JioHotstar, Star Sports

होलकर स्टेडियम, इंदौर: पिच रिपोर्ट

होलकर स्टेडियम, इंदौर भारत के सबसे बैटिंग फ्रेंडली मैदानों में से एक माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्के लगाना काफी आसान हो जाता है।

जो बल्लेबाज एक बार क्रीज पर जम जाते हैं, वे तेजी से बड़ी पारी खेल सकते हैं। इस सीजन में यहां कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां टीमों ने 200+ रन तक आसानी से बनाए हैं।

GC vs CG Head-to-Head T20 Record

विवरणआंकड़े
कुल मैच02
GC की जीत00
CG की जीत02
नो रिजल्ट00
पहला मुकाबला12 जून 2025 (CG जीता)
आखिरी मुकाबला23 जून 2025 (CG जीता)

GC vs CG संभावित प्लेइंग XI

ग्वालियर चीता (GC)

कार्तिक परिहार, पार्थ चौधरी, कुलदीप गेही, रजत पाटीदार (कप्तान), विकास शर्मा (विकेटकीपर), मंगेश यादव, अर्पित पटेल, सौम्य पांडे, ईशान अफरीदी, आकाश रघुवंशी, अनुभव अग्रवाल

चंबल घड़ियाल्स (CG)

अमन भदौरिया, रोहित कुमार गुप्ता, अंकुश सिंह, मयूर सिंह पटेल, आवेश खान, अक्षय सिंह, शुभम शर्मा (कप्तान), यश कुमार लोधी, अपूर्व द्विवेदी (विकेटकीपर), गौतम रघुवंशी, त्रिपुरेश सिंह

इस मैच में जिन पर सबकी नजर रहेगी

संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: रजत पाटीदार

आईपीएल जीतने वाले कप्तान रजत पाटीदार एक बार फिर ग्वालियर चीता के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और मध्यक्रम में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं।

पिछले सीजन में उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए थे और लगातार मैच जिताऊ पारियां खेली थीं। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने मालवा स्टैलियंस के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। ऐसे में इस मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: ईशान अफरीदी

ग्वालियर चीता के तेज गेंदबाज ईशान अफरीदी इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं और लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है।

उनकी नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर में यॉर्कर डालने की क्षमता उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है। इस मुकाबले में भी उनसे कई अहम विकेट निकालने की उम्मीद रहेगी।

Match Prediction

दोनों टीमों की फॉर्म अच्छी है, लेकिन CG का दबदबा साफ दिखता है।

जीत की संभावना:

  • CG: 56%
  • GC: 44%

ये भी देखे : RNE vs MLSS 18th Match MPL 2026 Prediction: कौन करेगा वापसी? जानें पिच रिपोर्ट, टीम फॉर्म और मैच प्रेडिक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *