AUS vs BAN MATCH PREDICTION 2ND ODI 2026 : बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच आज गुरुवार सुबह 10:30 AM भारतीय समय अनुसार ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा | इसी ग्राउंड पर बांग्लादेश ने पहला वनडे मैच 86 रन से जीत कर तीन मैचो की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है |
पहले वनडे मैच का हाल
पहले मैच की बात करे तो वह मैच 9 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया था , टॉस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करने उतरी शुरुआत अच्छा ण होने के बाद नजमुल हुसैन शांतो 67 और मोसद्देक हुसैन के 86 रन के बदौलत बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 284 रन बनाई | बारिश के करण ऑस्ट्रेलिया को 277 रन का टारगेट मिला | 277 रन का पीछा करते हुए पूरी टीम 191 रन बना सकी और मैच को 86 रन से हार गई | एलेक्स कैरी 47 और कैमरन ग्रीन 52 रन की पारी खेले फिर भी हार गये |
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मैच | BAN vs AUS, दूसरा वनडे (2nd ODI) |
| सीरीज | ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा 2026 |
| तारीख | कल |
| समय | 11:00 AM स्थानीय समय, 5:00 AM GMT, 10:00 PM PT, 1:00 AM ET |
| वेन्यू | शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका |
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका पिच रिपोर्ट ( AUS vs BAN 2ND ODI )
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका खास कर स्पिनर को मदद मिलती है लेकिन कुछ मैचो से यहाँ पर फ़ास्ट बोलिंग का बोल बाला है | देखा जाये तो पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने इसी पिच पर अपना पहला वनडे मैच खेली जिसमे पहले तो ऑस्ट्रेलिया के फ़ास्ट बोलरो ने विकेट निकाला , जिसके बाद लगा की बांग्लादेश की स्पिनर मजबूत है लेकिन पिच तो कुछ अलग ही दिखा बांग्लादेश के फास्टर बालरो ने ऑस्ट्रेलिया को चारो खाने चित कर दिया | हालाकि बैटिंग भी अच्छी हुई | ये पिच बैटिंग के लिए भी अच्छा है , लेकिन पहले पिच पर टीम गुजारने होने फिर बैटिंग करना आसान हो जाता है |
मौसम रिपोर्ट
ढाका में मैच के दिन मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि शाम के समय यह करीब 27 डिग्री तक रह सकता है। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार की लगभग 30 प्रतिशत संभावना जताई गई है।
हेड टू हेड BAN vs AUS ODI
वनडे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम 23 बार आमने-सामने आई है , जिसमे ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 बार जीत हासिल की है. वही बांग्लादेश के हाथो सिर्फ 2 जीत आई है , 1 मैच बारिश के करण रद हो गया इसका की नतीजा नही निकला |
BAN vs AUS 2026 ODI Series Squads
बांग्लादेश टीम (BAN Squad)
स्क्वाड: लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मोसाद्देक हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, सौम्य सरकार, नुरुल हसन, शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन।
ऑस्ट्रेलिया टीम (AUS Squad)
स्क्वाड: जोश इंगलिस (कप्तान एवं विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कॉनोली, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक और बेन ड्वारशुइस।
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश का दूसरा मैच का सम्भावित XI
बांग्लादेश प्लेइंग XI
तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI
मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान एवं विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम जैम्पा, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट।
BAN vs AUS 2nd ODI: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश): कप्तान मिराज बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। घरेलू परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है।
लिटन दास (बांग्लादेश): विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। बड़ी पारी खेलकर वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं।
नाहिद राणा (बांग्लादेश): युवा तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। दूसरे वनडे में उनसे एक बार फिर विकेटों की उम्मीद होगी।
जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया): कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज इंगलिस पर टीम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनकी बल्लेबाजी मैच का अंतर पैदा कर सकती है।
कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया): ग्रीन अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण ऑस्ट्रेलिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं।
एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया): ढाका की स्पिन-अनुकूल पिच पर जैम्पा की भूमिका बेहद अहम होगी। वह मध्य ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
जीत की संभावना
बांग्लादेश 40 प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 60 प्रतिशत
ये भी देखे : बांग्लादेश ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को DLS नियम से 86 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।