India Squad for Ireland and England Tour 2026: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रविवार यानी 7 जून की सुबह एक बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ लेकर आई है। BCCI की सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग खत्म हो चुकी है और बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय T20 टीम की घोषणा कर दी है। इस बार सिलेक्टर्स ने कई ऐसे चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। टीम में बड़े बदलाव हुए हैं और नए चेहरों की एंट्री हुई है।
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
सबसे बड़ा उलटफेर कप्तानी को लेकर हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म की वजह से कप्तानी और टीम दोनों से हाथ धोना पड़ा है। हाल के मैचों और IPL 2026 में सूर्या का बल्ला पूरी तरह शांत रहा था। उनकी जगह अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। श्रेयस ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के लिए कमाल की कप्तानी की है और इस साल भी IPL में एक शानदार शतक के साथ 498 रन कूटकर अपनी फॉर्म साबित की है।
तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, हर्षित राणा की वापसी
कप्तान की रेस में ईशान किशन का नाम भी चल रहा था, लेकिन सिलेक्टर्स ने तिलक वर्मा पर भरोसा जताया है और उन्हें टीम का नया उपकप्तान (Vice-Captain) नियुक्त किया है। इसके साथ ही, चोट के कारण फरवरी से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा की भी टीम में वापसी हो गई है, जिससे भारत का पेस अटैक और मजबूत होगा।
15 साल के ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत
इस पूरे स्क्वाड का सबसे बड़ा सरप्राइज नाम है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)। इस लड़के ने IPL 2026 में जो तबाही मचाई है, उसी का इनाम इन्हें मिला है। वैभव ने इस सीजन में 237.31 के जादुई स्ट्राइक रेट से 776 रन ठोक डाले और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े। ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का अवॉर्ड जीतने के बाद अब यह युवा सनसनी इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा बिखेरने को तैयार है।
Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
दोनों दौरों के लिए भारत की पूरी T20 टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
ये भी देखे : SL vs WI Match Prediction 2nd ODI : दुसरे वनडे में किसका पलड़ा भारी ? पिच रिपोर्ट , प्रोजेक्ट स्कोर

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।