खेल समाचार

WI vs SL: वेस्टइंडीज वनडे टीम का ऐलान, शिमरॉन हेटमायर और अल्जारी जोसेफ सहित इन दिग्गजों की हुई वापसी!

West Indies ODI Squad vs Sri Lanka in Hindi Wi ODI Squad Announced image credit cricbuzz

West Indies ODI Squad vs Sri Lanka in Hindi: श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज से विंडीज टीम में कई बड़े मैच विनर खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिससे टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम की कमान स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के हाथों में ही रहेगी।

हेटमायर की धमाकेदर वापसी, 2027 वर्ल्ड कप पर नजर

इस टीम सिलेक्शन की सबसे बड़ी और मुख्य ख़बर स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर की वापसी है। हेटमायर ने अपना आखिरी वनडे जून 2025 में खेला था। हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हेटमायर ने बल्ले से कोहराम मचाया था, जहां उन्होंने 186.46 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 248 रन कूटे थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था और वे 8 पारियों में एक बार भी 22 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज का कहना है कि हेटमायर को टीम में शामिल करना अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा है। वेस्टइंडीज इस सीरीज के जरिए साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगा।

ये भी देखे : विराट कोहली के तूफान में उड़ा गुजरात टाइटंस, RCB ने दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब

गेंदबाजी आक्रमण हुआ मजबूत, चोट के बाद लौटे ये स्टार्स

बल्लेबाजी के साथ-साथ वेस्टइंडीज का बॉलिंग डिपार्टमेंट भी इस सीरीज में काफी घातक नजर आने वाला है:

अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती: तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ की चोट (Back Injury) के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, जबकि स्पिनर गुडाकेश मोती पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। अब ये दोनों पूरी तरह फिट होकर लौट आए हैं।

सील्स और शामर जोसेफ: जयडेन सील्स और शामर जोसेफ के वर्कलोड को बोर्ड मैनेज कर रहा था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ इन्हें मौका दिया गया है। सील्स पिछले न्यूजीलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, वहीं शामर जोसेफ कंधे की चोट के कारण पिछला दौरा मिस कर गए थे।

हेड कोच डेरेन सैमी का बयान: “हम अपने घर (Home Ground) को वनडे क्रिकेट में एक किला बनाना चाहते हैं। मैं चाहता हूँ कि टीम पिछले 18 महीनों की तरह किसी एक खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर निर्भर रहने के बजाय, मैच के महत्वपूर्ण पलों को लगातार जीतना सीखे।”

सबीना पार्क में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम इस समय अपने घर पर बेहद शानदार फॉर्म में है और पिछले लगातार 5 वनडे सीरीज से अजेय (Unbeaten) रही है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले ये तीनों वनडे मुकाबले 3 जून से शुरू होंगे और ये सभी मैच जमैका के ऐतिहासिक सबीना पार्क (Sabina Park) मैदान पर खेले जाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की 15-सदस्यीय वनडे टीम (Squad)

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अकीम अगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जास्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शामर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जयडेन सील्स, शामर स्प्रिंगर।

ये भी पढ़े :  IPL 2026 FINAL मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसने जीता ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *