RR vs SRH Eliminator IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ का रोमांच क्वालीफायर-1 में बेंगलुरू का सामना गुजरात से है , तो एलिमिनेटर में हैदराबाद के सामने राजस्थान होगी , बता दे ये मैच 27 मई को महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में होगा , इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यही समाप्त हो जाएगा , जितने वाली टीम 26 मई को क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम के साथ 29 मई को क्वालीफायर-2 खेलेंगे | ऐसे में प्लेऑफ के सारे मैच बहुत ही रोमांचक होने वाले है |
यहाँ इस मैच की पूरी जानकारी टेबल फॉर्मेट में दी गई है:
| मैच की जानकारी | विवरण (Details) |
| मुकाबला (Match) | Sunrisers Hyderabad (SRH) vs Rajasthan Royals (RR) • Eliminator |
| सीरीज (Series) | Indian Premier League 2026 |
| तारीख (Date) | कल (Tomorrow) |
| समय (Time) | 7:30 PM LOCAL (2:00 PM GMT | 7:00 AM PT | 10:00 AM ET) |
| मैदान (Venue) | Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh |
RR vs SRH मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस पिच पर गेंद ठीक उछाल के साथ बल्ले पर आती है और शॉट्स खेलना आसान बन जाता है. इस मैदान में आईपीएल में कुछ मैच खेले जा चुके हैं. जहां 200 से ज्यादा के स्कोर बने हैं. हालांकि यहां एक बार 111 रन का स्कोर भी डिफेंड किया जा चुका है. इस साल आईपीएल 2026 कुल चार लीग स्टेज मैच हुआ है जिसमे पहले बैटिंग करने वाली टीम एक बार और रन चेज करते हुए 3 बार जीती है |
मौसम का हाल
आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा | 27 मई को मुल्लांपुर में होने वाले मैच में मौसम बेहद गर्म और शुष्क (Heatwave) रहने का अनुमान है। एक्यूवेदर के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 43°C से 44°C तक जाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान (Night Min): रात के समय तापमान गिरकर 27°C तक आ सकता है। कल मुल्लांपुर और चंडीगढ़ क्षेत्र में बारिश होने की संभावना 0% (बिल्कुल नहीं) है।
SRH vs RR का आमना सामना आईपीएल में
आईपीएल टूर्नामेंट में RR और SRH के बीच कुल 23 मैच खेले गए है , जिसमे हैदराबाद की टीम ने 14 मैचो में जीत हासिल की है , तो दूसरी तरफ राजस्थान ने 9 मैच ही जीत पाई है आईपीएल 2026 की बात करे तो दोनों टीम 2 बार आमने सामने हुई है , दोनों मैच में हैदराबाद बाद ने जीत हासिल की है , देखने वाली बात होगी क्या हैदराबाद इस सीजन राजस्थान को तीसरी बार हराएगी या राजस्थान अपने दोनों हार का बदला इस मैच में लेगी |
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स Eliminator 2026 में सम्भावित 11
Sunrisers Hyderabad संभावित प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (wk), नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (c), प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन,ईशान मलिंगा।
Rajasthan Royals संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (c), ध्रुव जुरेल (wk), दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, यश राज पुंजा , नांद्रे बर्गर।
Eliminator 2026 मैच को लाइव कहा देखे?
TATA IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच टीवी पर Star Sports 1 Hindi चैनल पर हिंदी कमेंट्री के साथ लाइव देखा जा सकता है। मोबाइल पर इस नॉकआउट मुकाबले को बिल्कुल फ्री में लाइव देखने के लिए आप JioCinema ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां ऑडियो सेटिंग्स में जाकर आसानी से हिंदी भाषा चुनी जा सकती है। यह महामुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस ठीक 7:00 बजे किया जाएगा।
RR vs SRH Dream11 Team
विकेटकीपर
- हेनरिक क्लासेन
- ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज
- ट्रैविस हेड
- यशस्वी जायसवाल
- अभिषेक शर्मा
- रियान पराग
ऑलराउंडर
- रविंद्र जडेजा
- नीतीश कुमार रेड्डी
गेंदबाज
- पैट कमिंस
- जोफ्रा आर्चर
- साकिब हुसैन

Niraj Yadav इस वेबसाइट के Founder और Content Writer हैं। ये अकेले ही वेबसाइट को मैनेज करते हैं और IPL, क्रिकेट न्यूज़, मैच हाइलाइट्स, पॉइंट्स टेबल और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट्स पर कंटेंट लिखते हैं। इनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस तक तेज, आसान और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।