PSZ vs QTG PSL 2026 Match 23 Preview hindi : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच अब अपने सबसे खास मोड़ पर पहुँच चुका है। टूर्नामेंट का 23वाँ मुकाबला पेशावर ज़ल्मी (PSZ) और क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QTG) के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ज़ल्मी है, जो अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ सऊद शकील की अगुवाई वाली क्वेटा ग्लैडिएटर्स है, जिसे टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस जीत की सख्त जरूरत है।
पेशावर ज़ल्मी की टीम इस समय बेहतरीन नजर आ रही है। कप्तान बाबर आजम और कुसल मेंडिस की जोड़ी विपक्षी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। पिछले कुछ मैचों में इन दोनों ने जिस तरह से टीम को ठोस शुरुआत दी है, उसने मध्यक्रम का काम काफी आसान कर दिया है। वहीं, क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बात करें तो उनके पास रिले रोसो और सऊद शकील जैसे मंझे हुए खिलाड़ी हैं, जो कराची की पिच पर किसी भी गेंदबाज की लाइन-लेंथ बिगाड़ सकते हैं।
नेशनल स्टेडियम कराची की पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की पसंदीदा रही है। यहाँ की मिट्टी सख्त है और गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस सीजन में भी यहाँ 180-190 का स्कोर काफी सामान्य रहा है। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। स्पिनर्स के लिए बीच के ओवरों में थोड़ी ग्रिप मिल सकती है।
हेड-टू-हेड आंकड़े QTG vs PSZ
| विवरण (Stats) | Peshawar Zalmi (PSZ) | Quetta Gladiators (QTG) |
|---|---|---|
| कुल मैच (Played) | 26 | 26 |
| जीते (Won) | 13 | 12 |
| हारे (Lost) | 12 | 13 |
| कोई नतीजा नहीं | 1 | 1 |
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing 11)
कल के इस महा-मुकाबले के लिए दोनों टीमें इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं:
पेशावर ज़ल्मी (Peshawar Zalmi): मोहम्मद हारिस, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, फरहान युसूफ, आमिर जमाल, सुफियान मुकीम, शरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators): सैम हार्पर (विकेटकीपर), सऊद शकील (कप्तान), रिले रोसो, हसन नवाज, ख्वाजा नफे, बेवन जैकब्स, जहादाद खान, काशिफ भट्टी, खलील अहमद, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
QTG vs PSZ : मैच कब और कहा होगा ?
पेशावर और क्वेटा के बीच यह 23वाँ मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा। स्थानीय समयानुसार यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समय के अनुसार आप इसे शाम 7:30 बजे से लाइव देख सकते हैं। टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले यानी शाम 7:00 बजे (IST) होगा।
PSZ vs QTG लाइव कहा देखे ?
लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भारतीय फैंस ‘फैनकोड’ (FanCode) ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान में इसका सीधा प्रसारण ए-स्पोर्ट्स और पीटीवी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। डिजिटल दर्शकों के लिए टैपमैड (Tapmad) और तमाशा ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। कराची के इस ऐतिहासिक मैदान पर फैंस का शोर खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर देगा
PSZ vs QTG Dream 11 Fantasy Team Prediction
अपनी फैंटेसी टीम में इन खिलाड़ियों को चुनकर आप बड़े पॉइंट्स कमा सकते हैं:
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, मोहम्मद हारिस
बल्लेबाज: बाबर आजम (कप्तान), रिले रोसो, सऊद शकील (उप-कप्तान)
ऑलराउंडर: इफ्तिखार अहमद, आमिर जमाल, माइकल ब्रेसवेल
गेंदबाज: शरीफुल इस्लाम, अबरार अहमद, नाहिद राणा
ये भी पढ़े : बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में मचेगा धमाल, विराट बनाम पंत की जंग में कौन मारेगा बाजी?
PSZ vs QTG का मैच कब और कहाँ है?
यह मैच 15 अप्रैल 2026 को कराची के नेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा।
कराची की पिच रिपोर्ट क्या है?
पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार है। यहाँ खूब रन बनते हैं और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
मैच को लाइव कहाँ देखें?
भारत में फैंस इस मुकाबले को FanCode ऐप पर लाइव देख सकते हैं।