south africa women vs england women सेमी फाइनल में साउथ अफ्रीका महिला ने इंग्लैंड महिला को 125 रन से हराकर 2025 वनडे वर्ल्ड के फाइनल में जगह बना ली है लौरा वूल्वार्ट ने कमाल की 169 रन की पारी खेली
south africa women vs england women
मैच: इंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला • पहला सेमीफ़ाइनल • आईसीसी महिला विश्व कप 2025
सीरीज़: आईसीसी महिला विश्व कप 2025
तारीख: आज 29 अक्टूबर
समय: दोपहर 3:00 बजे (स्थानीय समय), सुबह 9:30 बजे (GMT)
टॉस: इंग्लैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया
स्थान: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
south africa women vs england women दोनों टीम का प्लेइंग 11
इंग्लैंड महिला टीम:
एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, डेनिएल वायट-हॉज, नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, ऐलिस कैप्सी, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम:
लौरा वूल्वार्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुन लूस, ऐनेरी डेरक्सन, ऐनकी बॉश, मरिज़ाने कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायन, नादिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका, नोंकुलुलेको मलाबा
south africa women vs england women साउथ अफ्रीका महिला की पारी 319/7 50 ओवर
इंग्लैंड महिला ने टॉस जीतकर बोलिंग करने का फैसला लिया लेकिन ये फैसला इंग्लैंड महिलाके लिए बहुत भारी पड़ गया | साउथ अफ्रीका की शुरुआत करने लौरा वूल्वार्ट और ताज़मिन ब्रिट्स आये दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े | ताज़मिन ब्रिट्स ने (45) रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन का शिकार हो गयी | उसके बाद बेक to बेक दो विकेट गिर गये | ऐसा लगा की साउथ अफ्रीका की टीम ज्यादा स्कोर नही बना पायेगी | लौरा वूल्वार्ट के साथ मिलकर मरिज़ाने कैप ने 72 रन जोड़े उसके बाद फिर दो विकेट गिरे मरिज़ाने कैप ने (33) बोल पर (42) रन बनाये | सातवे विकेट के लिए लौरा वूल्वार्ट ने क्लो ट्रायन के साथ 89 रन की साझेदारी की लौरा वूल्वार्ट ने कमाल की (169) रन की शानदार कप्तानी पारी खेली | पारी के दौरान 20 चौके 4 छके लगई | इनकी बदौलत साउथ अफ्रीका महिला ने इंग्लैंड महिला को 50 ओवर में 319 रन का टारगेट दिया |
इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोनसबसे सफल रही इन्होने चार विकेट ली वही लॉरेन बेल को दो और नैट स्किवर-ब्रंट को एक सफलता हासिल हुआ |
south africa women vs england women इंग्लैंड महिला की पारी 194/10 42.3 ओवर
319 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड महिला की पारी की शुरुआत एकदम खराब रही क्योकि इनके शुरु के तीनो बैटर ने खाता भी नही खोले | नैट स्किवर-ब्रंट और ऐलिस कैप्सी ने मिलकर 107 रन जोड़े जिसमे नैट स्किवर-ब्रंट ने (64) और ऐलिस कैप्सी ने (50) रन बनाये |डेनिएल वायट-हॉज, ने भी (34) रन का योगदान दिया | फिर भी इंग्लैंड महिला टीम 42.3 ओवर में 194 पर आल आउट हो गयी |
साउथ अफ्रीका की ओर से मरिज़ाने कैप ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड का तहस मह्स कर दिया | नादिन डी क्लार्क ने दो विकेट हासिल की |
south africa women vs england women मैच हीरो
लौरा वूल्वार्ट ने कमाल की पारी खेली जिसे इन्हें प्लेयर ऑफ़ द अवोर्ड दिया गया |